Share Market: सेंसेक्स 346.05 अंको की तेजी के साथ 62,111.64 पर, निफ्टी में भी रिकॉर्ड ऊंचाई
Share Market: सेंसेक्स 346.05 अंको की तेजी के साथ 62,111.64 पर, निफ्टी में भी रिकॉर्ड ऊंचाई
मुंबई, 19 अक्टूबर: एशियाई बाजारों में आज मंगलवार (19 अक्टूबर) को घरेलू मार्केट में कारोबार की शुरुआत बहुत अच्छी हुई है। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 62 हजार के पार चला गया है और निफ्टी भी 18500 के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। सेंसेक्स इस समय 346.05 अंकों की तेजी के साथ 62,111.64 के ऐतिहासिक स्तर के पार रहा। वहीं निफ्टी 60.95 अंकों की बढ़त के साथ 18,538.00 पर है। आज बाजार को बैंकिंग और आईटी स्टॉक्स दोनों का सपोर्ट मिल रहा है।

मंगलवार को आज कोरोबार के दिन एलएंडटी इंफोटेक, एसीसी, वोडाफोन , रिलायंस, एयरटेल, एसबीआई, आइडिया और नेस्ले इंडिया पर सबकी नजरें रहेंगी। एशियाई बाजार में और भी मजबूती देखने को आज मिल सकती है।
बीते दिनों सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए थे। सोमवार (18 अक्टूबर) को सेंसेक्स पहली बार 61700 पर और निफ्टी ने 18400 के पार बंद हुआ था। भारतीय शेयर बाजार पिछले एक हफ्ते से फायदे में चल रहा है। वहीं पूरे एशियाई बाजारों में भी आजकल तेजी का रूझान है।












Click it and Unblock the Notifications