सेंसेक्स, निफ्टी में भारी उछाल, रिलायंस के शेयर में रिकॉर्ड बढ़त

नई दिल्ली। बुधवार को शेयर बाजार में सुबह से ही लगातार तेजी देखी जा रही है। बुधवार को सेंसेक्स 260.1 अंक उछलकर 40,729.80 पर खुला। वहीं, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 64.65 अंकों की तेजी के साथ 12,004.75 पर खुला। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स में तेजी दिखी और ये बढ़त के साथ 40,800 तक पहुंच गया। वहीं निफ्टी ऊछाल के साथ 12, 030 के स्तर पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में रिकॉर्ड उछाल बुधवार को देखा गया। रिलायंस का मार्केट कैप 10 लाख करोड़ के करीब पहुंच गया है। इसमें 4 फीसदी का उछाल आया है।

share market sensex nifty high jumps Reliance jumps 4 precent

साढ़े ग्यारह बजे सेंसेक्स 282 अंक की बढ़त के साथ 40,750 के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में 80 अंक की ऊछाल के साथ 12,019 के स्तर पर है।

बाजार की शुरुआत बुधवार को हरे निशान में हुई है। शुरू में सेंसेक्स 40,600 के पार कारोबार कर रहा था और व निफ्टी 42 अंक ऊपर नजर आया। धीरे-धीरे बाजार ने रफ्तार पकड़ ली। रिलासंय लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड स्तर पहुंच गया। भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के शेयरों में लगातार चौथे दिन तेजी रही। बुधवार को वोडाफोन आइडिया के शेयर 34.71 फीसदी चढ़कर 8.15 रुपए पर पहुंच गए। वहीं एयरटेल के शेयर 3.1 फीसदी बढ़कर 452.95 रुपए पर पहुंच गए। इंडसइंड बैंक, सन फार्मा, एलऐंडटी और टीसीएस के शेयर में भी मजबूती दर्ज की गई।

इससे मंगलवार को सेंसेक्स 185.51 अंक की बढ़त के साथ 40,469.70 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 40,544.13 तक चढ़ा और 40,290.21 तक फिसला था। निफ्टी की क्लोजिंग 55.60 प्वाइंट ऊपर 11,940.10 पर हुई। इंट्रा-डे में 11,958.85 का उच्च और 11,881.75 का निचला स्तर छुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+