Share Market: बाजार में जबरदस्त रौनक, सेंसेक्स में 600 अंक का उछाल, निफ्टी 18240 के पार
शेयर बाजार में आज जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। विदेशी निवेशकों की खरीदारी के चलते सेंसेक्स में 600 अंकों की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है जबकि निफ्टी में 170 अंक से अधिक का उछाल आया है।

Share Market: विदेशी निवेशकों की भारतीय बाजार में जबरदस्त खरीदारी का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। मई माह में FPI ने 10850 करोड़ रुपए की खरीदारी की जबकि FII ने 5528 करोड़ रुपए की खरीदारी की है। जिसके चलते आज शेयर बाजार में 500 अंकों की बढ़त देखने को मिल रही है।
सेंसेक्स में आज 600 अंकों की बढ़त देखने को मिली है। सुबह 11.33 बजे की बात करें तो 623 अंकों की बढ़ते के साथ सेंसेक्स 61678 पर ट्रेड कर रहा है जबकि निफ्टी 171 अंकों की बढ़त के साथ 18240 अंकों पर ट्रेड कर रहा है।
शुरुआती कारोबार की बात करे तो अडानी ग्रुप की कंपनियों, अंबुजा सीमेंट और एनडीटीवी के शेयर में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी पर इंडसइंड बैंक, हीरो मोटर, ब्रिटानिया, नेस्ले, बजाज ऑटो के शेयर में उछाल देखने को मिला जबकि कोल इडंया, अडानी इंटरप्राइजेज, सन फार्मा, एलएंडटी के शेयर मे गिरवट देखने को मिली।
डिजिटल फाइनेंशियल फर्म वन97 कम्युनिकेशन जिसका लोकप्रिय ब्रांड पेटीएम है, उसमे 5 फीसदी का उछाल देखने को मिला है. कंपनी ने चौथे क्वार्टर में अपने नुकसान को 167.5 करोड़ रुपए कम किया है।
ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, नेस्ले इंडिया, आईटीसी, के शेयर में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। ये शेयर अपने ने 52 हफ्तों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुके हैं। ब्रिटानिया के शेयर में पिछले एक साल में 47 फीसदी का उछाल देखने को मिला है।
विश्लेषकों का हना है कि ब्रिटानिया में नया ब्रेकाउट आ सकता है। यह शेयर 4900 के स्तर के पार जा सकता है। एक तरफ जहां बाजार में रौनक देखने को मिल रही है तो दूसरी तरफ रूपए ने भी तेजी दिखाई है।
रुपया डॉलर के मुकाबले 8 पैसे मजबूत होकर 81.70 पर पहुंच गया है। फॉरेक्स ट्रेडर्स का कहना है कि विदेशी निवेश और कच्चे तेल के दाम 75 डॉलर प्रति बैरल के नीचे जाने की वजह से रूपए में मजबूती देखने को मिल रही है।












Click it and Unblock the Notifications