रॉकेट की रफ्तार से बढ़ा शेयर बाजार, निवेशक हुए मालामाल, एक झटके में कमाए 13980503 रुपए

रॉकेट की रफ्तार से बढ़ा शेयर बाजार, निवेशक हुए मालामाल, एक झटके में 13980503 रुपए

नई दिल्ली, 24 सितंबर । हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार ने रॉकेट की रफ्तार पकड़ी। सेंसेक्स अपने ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया। पहली बार सेंसेक्स 60 हजार को पार कर नया रिकटर्ड कायम करने में सफल रहा तो वहीं निफ्टी भी 18 हजार के आंकड़े के पास पहुंच गई है। ग्लोबल संकेतों से बल मिलने के बाद सेंसेक्स 60000 के पार खुला। BSE पर 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स अपने अब तक के उच्चतम स्तर 60333 पर खुला और खुलत ही 310 अंकों की बढ़ते के साथ 60196 के स्तर पर पहुंच गया।

Share market: Sensex hits Historical Records 60000, Investors Earn Rs 13980503
जबकि निफ्टी 81 अंक चढ़कर 17900 के पार हो गया है। बाजार में आई इस तेजी का असर निवेशकों की आमदनी पर पड़ा । BSE लिस्टेंड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 263 लाख करोड़ रुपए के स्तर पर पहुंच गया। अगर निवेशकों की कमाई की बात करें तो आज निवेशकों को 1.40 लाख करोड़ की आमदनी हुई। आंकड़ों पर नजर डाले तो जहां गुरुवार 23 सितंबर को BSE लिस्टेंड कंपनियों का मार्केट कैपिटल 2, 61,73,374,32 करोड़ रुपए था, तो वहीं शुक्रवार , 24 सितंबर को ये तेजी के साथ 2,63,13,179,35 करोड़ पर पहुंच गया। यानी आज आई तेजी के कारण निवेशकों को 1,39,805,03 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है।

बाजार जानकारों के मुताबिक अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया, वहीं आने वाले दिनों में ब्याज दरों में कटौती के संकेत दिए हैं, जिसके कारण निवेशकों में उत्साह बढ़ा है। वहीं कोरोना वायरस महामारी की घटती रफ्तार और कोरोना वैक्सीन के तेजी के कारण बाजार में रंगत लौट रही है। निवेशकों में उत्साह बढ़ा है, जिसका असर बाजार पर देखने को मिल रहा है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+