लगातार तीसरे दिन धड़ाम हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 562 अंक गिरकर हुआ हुआ बंद, निफ्टी 14800 के नीचे

नई दिल्ली। लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार गिर गया। बुधवार को सेंसेक्स गिरावट के साथ बंद हुआ। बाजार में दिनभर उठा-पटका जारी सेंसेक्स जहां 562 अंक नीचे गिर गया, तो वहीं निफ्टी 14800 से नीचे गिरकर बंद हुआ। बुधवार को 30 शेयरों वाले बीएसई सेंसेक्स में गिरावट आई और सेंसेक्स गिरकर 49801.62 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 189.15 अंक गिरकर 14721.30 पर बंद हुआ।

 Share Market: Sensex down 562 points in closing trade, at 49801

बड़े शेयरों का हाल

बुधवार को शेयर बाजार में दिग्गज शेयरों का हाल देखें तो बड़े शेयर लाल निशान के साथ बंद हुए। इंफोसिस और आईटीसी को छोड़कर अधिकांश शेयर लाल निशान पर बंद हुए। बीपीसीएल, ओएनजीसी, टाटा मोटर्स, अडाणी पोर्ट्स और कोल इंडिया के शेयर्स में बड़ी गिरावट आई। बीएसई का सेंसेक्स 562.34 अंक टूटकर 49801.62 अंक पर पहुंच गया और एनएसई का निफ्टी 189.15 अंक गिर गया। बुधवार को सबसे ज्यादा 3.77 फीसदी की गिरावट PSU बैंकों के शेयरों में हुई।

वहीं ऑटो सेक्टर, फाइनेंस सेक्टर, प्राइवेट बैंक, मीडिया, फर्मा सेक्टर, रियल्टी सेक्टर के शेयर भी लाल निशान के साथ बंद हुए। बुधवार को बाजार मामूली गिरावट क साथ खुला था। सुबह शेयर बाजार 0.12 फीसदी गिरकर 50305.21 के स्तर पर खुला, लेकिन बंद होते-होते इसमें 562 अंकों से अधिक की गिरावट आ गई। वहीं निफ्टी 24.90 अंक गिरकर 14885.60 के स्तर पर खुला, लेकिन बाजार बंद होते-होते यह 14721.30 अंक पर लुढ़ककर पहुंच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+