शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 366 अंकों की उछाल के साथ खुला

मुंबई, 23 अगस्त। शेयर बाजार में शुक्रवार को गिरावट के बाद आज हफ्ते के पहले दिन की शुरुआत सकारात्मक हुई है। शेयर बाजार आज 395 अंक की बढ़ोतरी के साथ खुला है। सेंसेक्स आज 395 अंक की बढ़ोतरी के साथ 55724 पर ट्रेड कर रहा है तो निफ्टी 16556 अंकों पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी आईटी, निफ्टी फार्मा, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी रिएलिटी में एक फीसदी से अधिक की तेजी देखने को मिल रही है।

share market

सेंसेक्स के टॉप 30 शेयर की बात करें तो इसमे से 27 शेयरों में बढ़त देखने को मिली है जबकि तीन शेयर लाल निशान के नीचे ट्रेड कर रहे हैं। टाटा स्टील,एचसीएल में तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई के 2310 शेयर में निवेशक कारोबार कर रहे हैं। 1628 शेयरों में तेजी देखने को मिली है, जबकि 599 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार की बात करें तो सेंसेक्ट 300 अंक गिरर 55329.32 पर तो निफ्टी 118.35 अंक गिर 16450.50 अंक पर बंद हुआ था।

पिछले साल कोरोना महामारी ने जब दस्तक दी थी तो लॉकडाउन के ऐलान के साथ ही बाजार धड़ाम से गिर गया था। लोगों को हजारो करोड़ रुपए की चपत लगी थी। लेकिन पिछले एक साल में बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई है। बाजार ने ना सिर्फ अपने नुकसान की भरपाई की बल्कि रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा और अपने उच्चतम अंकों पर ट्रेड कर रहा है। ऐसे में निवेशकों की दिलचस्पी शेयर बाजार में काफी बढ़ी है। मुश्किल समय में जब लोग आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे हैं तो उन्होंने शेयर बाजार को एक बेहतर विकल्प की तरह चुना। लेकिन निवेश के दौरान जरूरी बातों पर अगर ध्यान नहीं दिया जाए तो फायदे की बजाए बड़ा नुकसान भी हो सकता है। लिहाजा निवेशकों को अच्छे और बड़े शेयर में ही निवेश करना चाहिए। जल्दी और ज्यादा कमाई के चक्कर में पेन्नी शेयर पर में पैसे फंसाने से बचना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+