Share Market: ऑल टाइम हाई पर पहुंचा निफ्टी, सेसेंक्स 60,227.88 अंक के पार
Share Market: ऑल टाइम हाई पर पहुंचा निफ्टी, सेसेंक्स 60,227.88 अंक के पार
नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में आई सकारात्मक तेजी का असर बाजार पर दिखने लगा है। शेयर बाजार में हफ्ते के पहले दिन तेजी का असर दिखने लगा। रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया है। वहीं एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोटक बैंक के शेयरों में आई जबरदस्त तेजी के कारण सोमवार को सेंसेक्स शुरुआती 100 अंकों की गिरावट के साथ खुलने के बाद तेजी की ओर बढ़न लगा और 100.22 अंक चढ़कर 60159.28 पर पहुंच गया। इसी तरह निफ्टी 52.05 अंक या 0.29 प्रतिशत बढ़कर 17,947.25 पर पहुंच गया।

आज के टॉप शेयर की बात करें तो आज रिलायंस के शेयर में तेजी आई। वहीं मारुति के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी आई और इसके शेयर 3 फीसदी की तेजी आई। वहीं NTPC, पावरग्रिड, कोटक बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज ऑटो के शेयरों में बढ़त देखने को मिली। वहीं TCS के शेयरों में 6 फीसदी की गिरावट आई। वहीं सेंसेक्स 0.64 फीसदी उछलकर 60,059.06 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 17,895.20 पर पहुंच गया।












Click it and Unblock the Notifications