Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शेयर बाजार में मचा कोहराम, सेंसेक्स 900 अंक टूटा, झटके में डूबे निवेशकों के 3,00,000 करोड़

नई दिल्ली। शेयर बाजार में आज बड़ी हलचल मची है। सेंसेक्स में 900 अंकों की बड़ी गिरावट आई है। इस गिरावट ने एक ही झटके में निवेशकों के 300000 करोड़ डूबा दिए। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। आज शेयर बाजार में शुरुआत के साथ ही गिरावट देखने को मिली, गुरुवार को सेंसेक्स में 935 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है और यह गिरकर 39860 के करीब ट्रेड कर रहा है, जबकि निफ्टी( Nifty) में 265 अंकों से ज्यादा गिरावट है और यह 11700 के करीब पहुंच गया है।

 Share Market news: Sensex joins global selloff, plunges 900 points, here is the reason


निवेशकों के डूबे 3 लाख करोड़

शेयर बाजार में आई इस गिरावट के कारण निवेशकों के 3 लाख करोड़ रुपए डूब गए। बुधवार को बीएसई लिस्टेड( BSE Latest) कंपनियों का मार्केट कैप( Market Cap) 1,60,56,605.84 करोड़ था, जो गुरुवार को घटकर 1,57,65,742.89 करोड़ रुपए रह गया। यानी सेंसेक्स में आई इन 900 अंकों की गिरावट के चलते आज निवेशकों के 3,00,000 करोड़ साफ हो गए।

आज कारोबार में आईटी कंपनियों के शेयरों में जमकर बिकवाली देखने को मिली। एचसीएल टेक और माइंडट्री के शेयरों में 5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। वहीं TCS, Wipro के शेयर 2 फीसदी तक गिर गए। वहीं टेक महिंद्रा और इंफोसिस के शेयरों में 3 से 4 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई। आईटी के अलावा बैंक शेयरों पर भी आज दवाब बना रहा। ICICI बैंक, कोटक बैंक, HDFC बैंक के शेयरों में तीन फीसदी से अधिक की गिरावट आई। वहीं इंडसइंड बैंक,SBI के शेयर 2 फीसदी तक गिर गए।

दरअसल राहत पैकेज का ऐलान न होने के कारण अमेरिकी बाजार दवाब में है। वहीं अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी के बयान ने कारोबारियों को और निराश कर दिया। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी ने कहा कि चुनाव से पहले राहत पैकेज मुमकिन नहीं है, जिसके बाद बाजार में दवाब की स्थिति बनी हुई है और बाजार गिरावट की ओर बढ़ रहा है। अमेरिकी बाजार में जारी दवाब का असर आज एशियाई बाजारों पर भी देखने को मिला और एसजीएक्स निफ्टी , निक्केई,स्ट्रेट टाइम्स ,हैंगसेंग ,ताइवान वेटेड, कोस्पी ,शंघाई कंपोजिट आदि गिरावट के साथ खुले।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+