बजट भाषण के बाद गिरा बाजार, फिर संभला, उतार-चढ़ाव का दौर जारी

नई दिल्ली, 01 फरवरी। आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी। बजट से पहले शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। अहम बात यह है कि वित्त मंत्री के बजट भाषण खत्म होने के बाद सेंसेक्स में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली और बाजार ने आज जो भी बढ़ोतरी हासिल की थी वह एक झटके में खत्म हो गई थी और सेंसेक्स 57842 अंकों तक पहुंच गया था। हालांकि उसके बाद एक बार फिर से बाजार ने बढ़ोतरी हासिल की और 58 हजार के पार पहुंचा। फिलहाल सेंसेक्स 58661 अंकों पर ट्रेड कर रहा है।

sensx

सेंसेक्स 582 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 58597.02 अंकों पर खुला तो निफ्टी में भी काफी उछाल देखने को मिला। निफ्टी में भी 156.20 अंकों की बढ़ोतरी देखने को मिली, इसके साथ ही निफ्टी 17496 अंकों तक पहुंच गया। निवेशकों को उम्मीद है कि इस बजट में उन्हें कुछ बड़े ऐलान देखने को मिल सकते हैं, माना जा रहा है कि इसी के चलते बाजार में जबरदस्त खरीददारी चल रही है। फिलहाल सेंसेक्स 907.52 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 58,921.69 पर ट्रेड कर रहा है।

अहम बात यह है जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट को संसद में पेश करना शुरू किया तो शेयर बाजार में इसका सकारात्मक असर देखने को मिला। बजट के साथ-साथ बाजार में बढ़ोतरी देखने को मिली। सेंसेक्स 850 अंक ऊपर चला गया। वित्त मंत्री ने मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक डेवलेपमेंट पर जोर दिया, जिसके बाद महिंद्र लॉजिस्टिक्स कंटेनर कॉर्पोरेशन, एजिस लॉजिस्टिक के शेयर में 2 फीसदी से ऊपर की बढ़त देखने को मिली। इसके अलावा अंबुजा सीमेंट, श्री सीमेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट की कंपनी के शेयर में 1-1.5 पीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। एलएंडटी, अशोक बिल्डकॉन के शेयर में भी 3 फीसदी तक की बढ़ोतरी देखने को मिली।

वहीं अन्य शेयर की बात करें तो सन फार्मा के शेयर में अच्छी बढ़त देखने को मिली। बीएसई पर सन फार्मा का शेयर 5.4 फीसदी तक बढञ गया। बैंकिंग सेक्टर की बात करें तो इंडसइंड बैंक के शेयर में 3.13 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। जबकि आईसीआईसी बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक के दाम में भी बढ़ोतरी देखने को मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+