Share Market: तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त दर्ज

नई दिल्ली। शेयर बाजार शुक्रवार को रिकॉर्ड स्तर पर बढ़त के साथ खुलने के बाद तेजी के साथ ही बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 70.35 अंक की बढ़त के साथ 46960.69 के स्तर पर बंद हुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 19.80 अंक की तेजी के साथ 13,760.50 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं सुबह सेंसेक्स 47,026.02 के स्तर पर खुला था। निफ्टी 51.50 अंक की गिरावट के साथ 13,689.20 के स्तर पर खुला था।

bse, Nifty, nse, sensex, Share market, share bazar, sensex nifty today, share market today, share bazar today, सेंसेक्स, निफ्टी, शेयर बाजार, शेयर मार्किट, सेंसेक्स निफ्टी शुक्रवार, शेयर बाजार के शुक्रवार के आंकड़े

कंपनियों के शेयरों की बात करें तो ओएनजीसी के शेयर 3 फीसदी की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहे हैं। शेयर में गिरावट के मामले में ओएनजीसी के बाद इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी ट्विंस, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा का नाम शामिल है। दूसरी ओर इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टीसीएस, नेसले इंडिया और बजाज ऑटो के शेयर में बढ़त दर्ज की गई है। इससे पिछले सेशन में सेंसेक्स 223.88 अंक यानी 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ 46,890.34 स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 58 अंक यानी 042 फीसदी की बढ़त के साथ 13,740.70 के स्तर पर बंद हुआ था।

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मिसेज बेक्टर्स फूड स्पेशियलिटी का आईपीओ बीते दिन 197.34 गुना अधिक सब्सक्राइब हुआ है। गैर-संस्थागत निवेशक इसमें अधिक रुचि दिखा रहे हैं और उन्होंने इसे 621 गुना सब्सक्राइब किया है। मिसेज बेक्टर्स फूड स्पेशियलिटी भारत का सबसे बड़ा बन सप्लायर है। जिसकी क्विक सर्विस रेस्त्रां (क्यूएसआर) चेन है। जैसे कि बर्गर किंग, मकडॉनल्ड, केएफसी, पिज्जा हट और डोमिनोज पिज्जा की है। बर्गर किंग के लाभ को दोहराने के लिए निवेशक अब मिसेज बेक्टर के पीछे रैली कर रहे हैं। इसने बर्गर किंग के आईपीओ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो 156 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+