गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,941 अंक लुढ़का, निफ्टी 538 अंक गिरा

नई दिल्ली। मार्च महीने के दूसरे सोमवार को गिरावट के साथ खुलने के बाद शेयर बाजार गिरावट के साथ ही बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1,941.67 अंक यानी 5.17 फीसदी की गिरावट के बाद 35,634 पर बंद हुआ है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 538.00 अंक यानी 4.90 फीसदी की गिरावट के साथ 10,451.45 के स्तर पर बंद हुआ है।

Recommended Video

    शेयर बाजार रसातल में, सेंसेक्स 1942 अंक गिरकर बंद
    share market, share bazar, share, sensex, nifty, business, coronavirus, corona virus, yes bank, delhi, shares, शेयर मार्केट, शेयर बाजार, सेंसेक्स, निफ्टी, कोरोना वायरस, कोरोनावायरस, यस बैंक, शेयर

    दोपहर करीब 1 बजे का आंकड़ा देखें तो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 2,019.12 अंक यानी 5.37 फीसदी की गिरावट के बाद 35,557.50 पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 561.55 अंक यानी 5.11 फीसदी की गिरावट के साथ 10,427.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इससे पहले बाजार की शुरुआत भी गिरावट के साथ ही हुई है।

    जहां सेंसेक्स 1163.20 अंक यानी 3.17 फीसदी की गिरावट के बाद 36,393.48 के स्तर पर खुला है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 330.50 अंक यानी 3.01 फीसदी की गिरावट के बाद 10,658.95 के स्तर पर खुला है। इसके साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपया भी कमजोरी के साथ खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया 31 पैसे की कमजोरी के साथ 74.03 रुपये के स्तर पर खुला।

    इससे पहले शुक्रवार को भी शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई थी। यस बैंक के शेयर करीब 6 रुपये के स्तर पर पहुंच गए थे। हालांकि इसके बाद इसमें तेजी भी देखी गई और ये 19 पर पहुंच गया। गौरतलब है कि कोरोना वायरस का प्रकोप और यस बैंक का संकट शेयर बाजार को भी प्रभावित कर रहा है।

    शुक्रवार को शेयर बाजार में कारोबार के अंत में सेंसेक्स 894 अंक टूटकर 37,576 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 327 अंक टूटकर 10,942.65 पर खुला और अंत में 289.45 अंकों की गिरावट के साथ 10,979.55 पर बंद हुआ। यस बैंक कारोबार के अंत में 55 फीसदी की गिरावट के साथ 16.55 पर बंद हुआ था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+