मुंबई। तकनीकी व नेटवर्क गड़बड़ी से बंबई शेयर बाजार सुबह करीब ढाई घंटे के लिए ठप पड़ गया। जिसके बाद शाम को शेयर बाजार में गिरावट के साथ बंद हुआ। गौरतलब है कि सुबह खराबी के बाद शेयर बाजार 12.30 बजे खुला था। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तकनीकी खराबी का असर शेयर बाजार की तेजी पर पड़ा है। जिससे आगे भविष्य में सतर्क रहने की घंटी बज चुकी है।
दरअसल,
30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 17.46 अंक गिरकर 25,823.75 पर बंद हुआ, जबकि 50 शेयरों वाला निफ्टी 10.35 अंक गिरकर 7,714.80 पर बंद हुआ।