AB InBev के साथ 'Vodka' बेचेंगे आर्यन खान, जानिए नंबर वन वाइन कंपनी के बारे में सबकुछ
'वोदका' मूल रूप से रसियन ड्रिंक है, जो कि आलू, सेब, राई, मक्का से मिलाकर बनाई जाती है। आमतौर पर 'वोदका' में अल्कोहोल की मात्रा 35% से 50% होती है।

Aryan Khan: बॉलीवुड के बादशाह खान यानी शाहरुख के बड़े बेटे आर्यन खान इन दिनों फिर से काफी चर्चित हैं, वजह इस बार कोई पार्टी या केस नहीं बल्कि बिजनेस है। दरअसल शाहरुख मियां के साहबजादे आर्यन अब दुनिया की सबसे महंगी शराब बेचने जा रहे हैं, उन्होंने मशहूर शराब कंपनी AB InBev की इंडियन यूनिट के साथ एक एग्रीमेंट भी साइन किया है। ET में छपी खबर के मुताबिक आर्यन ने यूरोप बेस्ड बिजनेस पार्टनर बंटी सिंह और लेटी ब्लागोएवा के साथ Slab ventures नाम से एक कंपनी बनाई है, जो कि अब AB InBev के साथ भारत में 'Vodka' बेचेगी।'

आर्यन खान का 'Vodka' ब्रांड
ये कंपनी पहले साल 2023 में बेवरेज कंपनी के साथ प्रीमियम वोदका ब्रांड लॉन्च करेगी और इसके बाद व्हिस्की और रम भी लॉन्च होंगे। मालूम हो कि AB InBev का D'yavol ब्रांड अभी केवल महाराष्ट्र और गोवा में मिलता है, जिसकी कीमत 4000-5000 होती है, आर्यन खान का 'Vodka' ब्रांड लॉन्च होने के बाद दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में मिलेगा। इस खबर के सामने आने के बाद से एक बार फिर से आर्यन खान सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हो गए हैं।

'Vodka... शराब नहीं होती.......? '
खैर आर्यन को लेकर बातें तो होती रहेंगी लेकिन यहां आपको 'वोदका' और AB InBev कंपनी के बारे में बताते हैं। यश चोपड़ा की मेगाहिट फिल्म चांदनी में एक मशहूर डॉयलॉग था कि 'Vodka... शराब नहीं होती'.......तो क्या ये सच है? तो आपको बता दें कि ये सरासर गलत है, दरअसल 'Vodka' असल में शराब ही होती है, जो कि विश्न में काफी पसंद की जाती है।

'वोदका' का प्रयोग लोग दवा के रूप में भी करते हैं
वैसे आपको जानकर हैरत होगी कि 'वोदका' का प्रयोग लोग दवा के रूप में भी करते हैं और इसके जरिए हेल्थ की बहुत सारी समस्याओं का निपटारा हो जाता है लेकिन जब ये एक-दो चम्मच की जगह जाम के रूप में सामने आती है तो इसका नशा बहुत ज्यादा गहरा होता है। 'वोदका' मूल रूप से रसियन ड्रिंक है, जो कि आलू, सेब, राई, मक्का, से मिलाकर बनाई जाती है।आमतौर पर 'वोदका' में अल्कोहोल की मात्रा 35% से 50% होती है। 'वोदका' का प्रोडक्शन अलेक्जेंडर III ने साल 1894 में शुरू किया था।

'वोदका' में जीरो कैलोरी होती है
'वोदका' का सेवन करने से इंसान को मोटापे से राहत मिलती है क्योंकि इसमें जीरो कैलोरी होती है, साथ ही इसमें स्टार्च होने की वजह से इसका प्रयोग स्कीन को चमकदार बनाने में किया जाता है। तो वहीं दूसरी ओर ये टेंशन कम करने, डाइजेशन सही करने के लिए भी यूज की जाती है। किसी-किसी देश में इंसान को अधिक फीवर होने पर 'Vodka'का प्रयोग किया जाता है, माना जाता है कि 'Vodka' से बॉडी पर मालिश करने से बुखार कम हो जाता है।

हेडऑफिस ल्यूवेन, बेल्जियम में है
अब बात करते हैं AB InBev कंपनी की, जिसका कि पूरा नाम Anheuser-Busch InBev है, जो कि विश्व की सबसे मशहूर शराब बनाने वाली कंपनी है। इसका हेडऑफिस ल्यूवेन, बेल्जियम में है तो करीब 150 देशों में इस कंपनी के 630 बीयर ब्रांड बिकते हैं। साल 2019 में कंपनी की वार्षिक बिक्री 52.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर के आस-पास थी।












Click it and Unblock the Notifications