Share Market Update: शानदार शुरुआत के साथ खुला बाजार, 547 अंक से ऊपर खुला सेंसेक्स, निफ्टी 15144 के पार
Share Market Update: शानदार शुरुआत के साथ खुला बाजार, 547 अंक से ऊपर खुला सेंसेक्स, निफ्टी 15144 के पार
नई दिल्ली। Share Market Update. हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन में शेयर बाजार शानदार शुरुआत के साथ खुला। बाजार खुलते ही शेयर बाजार में जोरदार तेजी दिखी। शुरुआती कारोबारी में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज 547.38 अंकों की तेजी के साथ उछल गया। वहीं निफ्टी में उछाल के साथ 15144.15 अंक पर पहुंच गया।

सुबह 09:16 बजे सेंसेक्स 450.78 अंक की तजी के साथ 51232.47 पर कारोबार करता दिखा तो वहीं निफ्टी 0.88 फीसदी की बढ़त के साथ पर 15114 को पार गया । शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में 1000 शेयरों में बढ़त देखने को मिली तो वहीं 203 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 50 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं हफ्ते के चौथे दिन सभी सेक्टर्स हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज बैंकों के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है।












Click it and Unblock the Notifications