400 अंक टूटकर बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों के 2 लाख करोड़ रुपए डूबे
मुंबई। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार दिन नहीं संभल सका। शुक्रवार को बाजार 407 अंकों की गिरावट के साथ 34,005.76 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 121.90 की गिरावट के साथ 10,454.95 पर बंद हुआ। ग्लोबल मार्केट में लगातार गिरावट का असर भारतीय बाजारों पर पड़ा है। इस सप्ताह अमेरिक में शेयर बाजार के इतिहास की सातवीं सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी।

शुक्रवार को मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन ठीक रहा है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.1 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ है। बैंकिंग, ऑटो, आईटी, फार्मा, कैपिटल गुड्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है। शुक्रवार को लार्ज कैप, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली। शुक्रवार को सेंसेक्स में शुरुआती 550 अंकों से ज्यादा की गिरावट से 2 लाख करोड़ रुपए डूब गए।
यस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती इंफ्राटेल, इंफोसिस, एचडीएफसी, टेक महिंद्रा और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 2.8-1.8 फीसदी तक गिरे। वहीं एचसीएल टेक, टाटा स्टील, सिप्ला, ल्यूपिन, डॉ रेड्डीज, एशियन पेंट्स, एचयूएल और टीसीएस 2.1-0.2 फीसदी तक बढ़ोत्तरी हुई।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications