मजबूती के साथ खुला मार्केट, सेंसेक्स में 250 अंकों की बढ़त

मुंबई। लगातार एकतरफा गिरावट के बाद गुरुवार को दूसरे दिन सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 250 अंकों की मजबूती के साथ 34,351.78 तक पहुंचा तो वहीं निफ्टी 23 अंकों की बढ़त के साथ 10,519 तक जाने में कामयाब रहा। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में भी 0.5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।

sensex

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मिला जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान का निक्केई 0.03 फीसद की बढ़त के साथ 21652 के स्तर पर, चीन का शांघाई 1.50 फीसद की कमजोरी के साथ 3259 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिला और कारोबार के अंत में बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। डाओ जोंस 19 अंक गिरकर 24,893 अंक पर बंद हुए।

सप्ताह के चौथे कारोबार दिन रुपए की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की गिरावट के साथ 64.37 के स्तर पर खुला।

उछाल
सिप्ला, बीएचईएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल, गेल, इंफोसिस, हीरो मोटो, एचडीएफसी और एसबीआई
गिरावट
आईओसी, वेदांता, सन फार्मा, हिंडाल्को, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स और भारती एयरटेल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+