Sensex-Nifty Today: शेयर बाजार ने रचा इतिहास, सेंसेक्स पहली बार 66,000 के पार, निफ्टी 19560 के ऊपर पहुंचा

Sensex-Nifty All Time High: शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी ने इतिहास रच दिया है। सेंसेक्स ने आज पहली बार 66000 के लेवल को पार कर लिया और इस ऐतिहासिक ऊंचाई पर जाकर नई बुलंदी का रिकॉर्ड बना लिया है। इसके अलावा निफ्टी भी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 19560 के ऊपर पहुंच गया है।

Sensex Nifty Today

सेंसेक्स ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचा (Sensex All Time High)
13 जुलाई को बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 66,049.45 अंक के ऐतिहासिक स्तर को छुआ। वहीं, निफ्टी 50 भी पहली बार लाइफ हाई 19,566 अंक पर पहुंच गया।

कैसी रही बाजार की ओपनिंग (Share Market Opening)
शेयर बाजार की आज की ओपनिंग जबरदस्त रहा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 73.17 अंक यानी 0.42 फीसदी की बढ़त के साथ 65,667 के लेवल पर खुला। वहीं एनएसई का निफ्टी 110.90 अंक यानी 0.57 फीसदी की तेजी के साथ 19,495.20 के लेवल पर खुला है।

किन शेयरों में है सर्वाधिक उछाल
आज सबसे अधिक सेंसेक्स के चढ़ने वाले शेयरों में टाटा स्टील 1.92 फीसदी ऊपर है और एमएंडएम में 1.32 फीसदी की तेजी है। इनके अलावा जेएसडब्ल्यू स्टील, एसबीआई, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, विप्रो, एनटीपीसी और टाइटन के शेयरों में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है।

इन शेयरों में गिरावट
गिरने वाले शेयरों में देखें तो पावरग्रिड 1.35 फीसदी, एचसीएल टेक 1.12 फीसदी, नेस्ले 0.31 फीसदी और एशियन पेंट्स 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा हैं, वहीं एचयूएल, सन फार्मा और मारुति के अलावा भारती एयरटेल के शेयरों के कारोबार में गिरावट आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+