शेयर बाजार: सेंसेक्स 200 अंक टूटा, डॉलर के मुकाबले मजबूत होकर रुपया 73 के नीचे आया

मुंबई। दिवाली के बाद शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली है और सेंसेक्स ने शुक्रवार को कारोबार की शुरूआत गिरावट के साथ की है। सेंसेक्स और निफ्टी 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे है। निफ्टी ने 10,545 तक गोता लगाया जबकि सेंसेक्स 35,011 तक फिसल गया। फिलहाल सेंसेक्स 35,059 पर कारोबार कर रहा है और इसमें 179 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। एक वक्त सेंसेक्स 200 अंकों तक फिसल गया था।

sensex nifty slip further rupee gains against us dollar

कमजोर ग्लोबल रुझानों के कारण भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को दबाव में दिखाई दिए। एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 40 अंक गिरकर 10,558 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 35238 अंकों पर बंद हुआ था। शुक्रवार को एयरटेल के शेयर में भी गिरावट दर्ज की गई और ये 4 फीसदी तक टूट गया।

दूसरी तरफ, शुक्रवार के कारोबार में रुपए में मजबूती देखने को मिली है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 29 पैसे की मजबूत होकर 72.70 के स्तर पर खुला है। पिछले कारोबारी सत्र में भी रुपये में मजबूती देखने को मिली थी और डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे की बढ़त के साथ 72.99 के स्तर पर बंद हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+