आज भी शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 343 अंक लुढ़का, रुपया 19 पैसे कमजोर

मुंबई। सेंसेक्स में भारी गिरावट का दौर सोमवार को भी जारी रहा। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों का सूचकांक निफ्टी 105 अंक की गिरावट के साथ 10,208 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 343 अंक यानि 1 फीसदी की गिरावट के साथ 34033.67 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Sensex falls 300 points, Nifty below 10250, rupee slips vs dollar

हालांकि सेंसेक्स सुबह 50 अंकों की बढ़त के साथ खुला था लेकिन जल्दी ही इसमें भारी गिरावट देखी गई। इसके पहले शेयर बाजार में भारी गिरावट शुक्रवार को भी जारी रही थी और शुक्रवार को सेंसेक्स 792.17 अंकों की गिरावट के साथ 34,376.99 पर बंद हुआ था। गुरुवार को सेंसेक्स 806.47 अंक गोता लगाकर 35169 और निफ्टी 259 अंक टूटकर 10,599.25 पर बंद हुआ था।

पिछले दिनों शेयर बाजार में गिरावट के कारण हाहाकार मचा हुआ था। वहीं, रुपया भी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लगातार गिर रहा है। रुपया डॉलर के मुकाबले सोमवार को और भी कमजोर हुआ और 19 पैसे फिसलकर 73.96 पर खुला। पिछले कारोबारी रुपया 73.77 पर बंद हुआ था और ये एक वक्त 74 के पार भी चला गया था।

पिछले कुछ दिनों में डॉलर के मुकाबले रुपए में करीब 12 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय रुपया ही नहीं बल्कि कई अन्य देशों की मुद्राएं भी डॉलर के मुकाबले काफी कमजोर हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+