चुनाव नतीजों में मोदी की सुनामी तो सेंसेक्स में हाईटाइड

चुनाव परिणाम से जुड़ी लेटेस्ट खबर
बाजार विशेषज्ञों का अनुमान है कि आज सेंसेक्स आसमान छुएगा और इतिहास रचेगा। यइ इतिहास असल में नरेंद्र मोदी की सुनामी के रूप में दिखाई दे रहा है।
अर्थशास्त्री मनमोहन के लिये शर्मनाक
देश के एग्जिट प्राइम मिनिस्टर मनमोहन के लिये इससे ज्यादा शर्मनाक बात नहीं हो सकती, उनके जाते ही बाजार में इतना बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। हालांकि देश को उम्मीद है कि भाजपा की सरकार आते ही अच्छे दिन जरूर आयेंगे और अगर बाजार में ऐसे ही उछाल जारी रहे, तो देश की अर्थव्यवस्था शिखर पर पहुंच सकती है।
मोदी का अर्थशास्त्र
नरेंद्र मोदी का अर्थशास्त्र कहता है कि देश आयात से ज्यादा निर्यात पर जोर देगा। अब हम चीन, जापान, अमेरिका, रूस जैसे देशों से सामान खरीदेंगे नहीं बल्कि खुद निर्माण कर उनको बेचेंगे। वहीं इंफ्रास्ट्रक्चर को इतना मजबूत करेंगे कि बड़ी-बड़ी कंपनियां यहां पर आयें और देश के युवाओं को रोजगार के नये अवसर प्राप्त हों। खैर ये सब बातें फिलहाल उम्मीदों के रूप में खड़ी हैं।












Click it and Unblock the Notifications