33,295 के शिखर पर पहुंचा Sensex, Nifty ने छुआ 10,369 का कांटा

मुंबई। इस हफ्ते के पहले दिन घरेलू बाजार की शुरुआत तेज हुई। इसके बाद शेयर बाजार रिकार्ड स्तर पर पहुंचा, इससे घरेलू बाजार को मजबूती मिली। बता दें कि आज Sensex 33,295 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया और Nifty ने भी 10,369 की ऊंचाई को छुआ। हालांकि फार्मा लेवल में इस बढ़त का कोई असर नहीं दिखा। 30 अक्टूबर को सेंसेक्स 138.11 अंक या 0.41 प्रतिशत चढ़कर 33,295.33 के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया, जबकि 27 अक्टूबर Sensex को 33,286.51 तक पहुंचा था। आज बाजार खुलने के साथ रुपये की शुरुआत भी मजबूत हुई। रुपया ,डॉलर के मुकाबले 17 पैसे मजबूत हुआ जिसके साथ आज रुपया 64.88 के स्तर पर खुला।

33,295 शिखर पर पहुंचा Sensex, Nifty ने छुआ 10,369 का कांटा

इसके साथ ही पब्लिक सेक्टर के बैंकों के शेयरों में तेजी देखने को मिली। आज शुरुआती कारोबार में पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक और सिंडिकेट बैंक के शेयरों में तेजी दिखी। पीएसयू और इंफ्रास्ट्रक्चर की अगुवाई वाले सभी सेक्टोरल इंडेक्स सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे, जिसमें 0.98 फीसदी तक का फायदा हुआ। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी भी 46.10 अंक या 0.44 प्रतिशत चढ़कर 10,36 9.15 के उच्च स्तर को पार कर गया, शुक्रवार को 10,366.15 अंक पर बंद हुआ था।

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजूकी इंडिया का शेयर 1.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। ओएनजीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, टाटा स्टील और एसबीआई के शेयरों में उछाल दर्ज करने वाले प्रमुख सूचकांक जिनके शेयरों में बढ़ोतरी हुई है, उनमें 2.51 फीसदी की तेजी आई है।

अन्य एशियाई बाजारों में मजबूती का रुख देखा गया। हांगकांग के हंग सेंग में 0.06 प्रतिशत की तेजी आई, जबकि जापान की निक्केई 0.35 प्रतिशत बढ़ी। हालांकि शंघाई कम्पोजिट ने आज 0.09 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। शुक्रवार को यूएस डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल औसतन 0.14% अधिक रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+