सेंसेक्‍स में आई 319 अंकों की मजबूती, 11 माह के उच्‍चतम स्‍तर पर पहुंचा रुपया

Share market
मुंबई। दो दिनों से सुस्‍त पड़े शेयर बाजार में शुक्रवार को तेजी लौट आई। बांबे स्‍टॉक एक्‍सचेंज यानी बीएसई के साथ ही साथ निफ्टी में एक बार‍ फिर से तेजी का दौर देखने को मिला। शुक्रवार को बीएसई का सेंसेक्‍स 319 प्‍वाइंट तक पहुंच गया।

एक सप्ताह के भीतर यह सबसे बड़ी बढ़त है। स्टेट बैंक के साथ बिजली कंपनियों के शेयर में तेजी से बाजार में मजबूती आई। भारतीय स्टेट बैंक के वित्तीय नतीजों को बाजार की उम्मीदों से ऊपर बताया गया।

तीस शेयरों वाला सेंसेक्स मजबूती के साथ खुला और 24,745.86 अंक तक चला गया। बाद में यह 318.95 अंक या 1.31 प्रतिशत की तेजी के साथ रिकॉर्ड 24,693.35 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 90.70 अंक या 1.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,367.10 अंक पर बंद हुआ।

स्टेट बैंक का शेयर 10 प्रतिशत की बढ़त के साथ तीन साल के उच्च स्तर पर बंद हुआ। विश्लेषकों के अनुसार चौथी तिमाही में बैंक के लाभ में 8 प्रतिशत की गिरावट जितनी आशंका थी उससे कम है।

निवेशकों ने एनटीपीसी तथा टाटा पावर समेत बिजली कंपनियों के शेयरों में निवेश किया।

इस खबर के बाद बिजली कंपनियों के शेयरों में तेजी आयी मोदी की अगुवाई वाली राजग सरकार सौर ऊर्जा का दोहन करेगी और अपतटीय पवन ऊर्जा के विकास को गति देगी।

अदाणी पावर, रिलायंस पावर, पावर ग्रिड तथा जेपी पावर के शेयर में बढ़त रही। सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी, एल एंड टी तथा एचडीएफसी समेत 22 शेयर लाभ में रहे।

रुपए में भी आई मजबूत
वहीं दूसरी ओर निर्यातकों की ओर से डॉलर बिकवाली बढ़ाए जाने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार फारेक्स में शुक्रवार के शुरुआती कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की और तेजी के साथ 11 माह के उच्चतम स्तर 58.37 रुपए प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

विश्लेषकों ने बताया कि इसके अलावा शेयर बाजार में पूंजी प्रवाह जारी रहने से भी रुपया भी मजबूत हुआ। गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे बढ़कर 58.47 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ था, जो शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में 10 पैसे के और सुधार के साथ 58.37 रुपए प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+