शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 462 अंक गिरकर 38634 पर पहुंचा सेंसेक्स

मुंबई। शेयर बाजार में आज तेज गिरावट आई। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 462.65 अंक लुढ़क कर 38,634.49 पर आ गया। निफ्टी में 91 प्वाइंट का नुकसान देखा गया। इसने 11,496.65 का स्तर छुआ। विश्लेषकों के मुताबिक दूसरे एशियाई बाजारों की कमजोरी से भारतीय बाजार में सेंटीमेंट बिगड़े। शुरुआती कारोबार में एसबीआई के शेयर करीब 3 फीसदी लुढ़क गए। इसी तरह टाटा मोटर्स, एचडीएफसी और टाटा स्‍टील के शेयर भी 2 फीसदी तक टूट गए।

नीचे

कोटक बैंक, एक्‍सिस बैंक, वेदांता और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी 1 फीसदी से अधिक गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे। इसके अलावा बढ़त वाले शेयरों में पावरग्रिड, एचसीएल, टीसीएस और रिलायंस शामिल हैं। पावरग्रिड में 2 फीसदी से अधिक की बढ़त दर्ज की गई।

इससे पहले मंगलवार को शेयर बाजार की दो दिन की तेजी पर ब्रेक लग गया। सप्‍ताह के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्‍स 7 अंक की मामूली बढ़त के साथ 39,097 अंक पर बंद हुआ। वहीं कारोबार के अंत में निफ्टी 12 अंक के नुकसान के साथ 11 हजार 588 के स्‍तर पर रहा। बता दें कि शुक्रवार को केंद्र सरकार के कॉरपोरेट टैक्‍स में कटौती के फैसले के बाद सेंसेक्‍स में कुल 3000 अंकों से अधिक की तेजी दर्ज की गई थी। इसी तरह निफ्टी ने भी 700 अंकों की छलांग लगाई थी। इन दो कारोबारी दिनों में निवेशकों को 10.35 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+