शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में गिरावट जारी
मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गई। तेजी के साथ शुरु हुए कारोबार में अचानक ही गिरावट आने लगी। प्रमुख सूचकांस सेंसेक्स सुबह लगभग 9.26 बजे 59.18 अंकों की गिरावट के साथ 27,129.20 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 29.00 अंकों की गिरावट के साथ 8,207.45 पर कारोबार करते देखे गए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांस सेंसेक्स 42.30 अंकों की तेजी के साथ 27,230.68 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 4.00 अंकों की गिरावट के साथ 8,232.45 पर खुला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications