क्रिसमस के बाद शेयर बाजार में सुस्ती, सेंसेक्स 369 अंक फिसला

नई दिल्ली। क्रिसमस की छुट्टी के बाद शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। बुधवार को सेंसेक्स 26.99 अंक और निफ्टी 28.05 अंक गिरावट के साथ क्रमशः 35,443.16 और 10,635.45 पर खुला। लेकिन थोड़ी देर में ही सेंसेक्स के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई और ये 369 अंकों तक फिसलकर 35,000.93 पर जा पहुंचा। निफ्टी भी 107 अंकों की गिरावट के साथ 10,556.10 के स्तर पर पहुंच गया।

sensex down in early trade, muted start for nifty

वैश्विक बाजारों में सुस्ती का रुख है, जिसका असर एशियाई बाजारों पर भी पड़ा है। सोमवार को भी अमेरिकी बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहा था। दूसरी तरफ, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का फेडरल रिजर्व पर हमला जारी है। ट्रंप फेडरल चेयरमैन पॉवेल को हटाने की कोशिश में हैं जिसके कारण बाजार पर भी असर पड़ रहा है।

बाजार में आज चौतरफा बिकवाली का माहौल है, जिसके कारण निफ्टी के शेयर भी 100 अंकों से ज्यादा गिर गए। फार्मा, आईटी और ऑटो सेक्टर के शेयर भी कमजोर हुए हैं। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 369 अंकों तक फिसला है। एशियाई बाजारों में आज सुस्ती दिखाई दे रही है। हालांकि हांगकांग का शेयर बाजार आज बंद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+