शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 433.56, निफ्टी 139.25 की टूट के साथ बंद
नई दिल्ली। शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स में 433.56 अंक की गिरावट आई। ये 1.14 फीसदी की गिरावट के साथ 37673.31 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 139.25 अंकों की गिरावट के साथ 11,174.75 पर बंद हुआ। शुक्रवार को टीसीएस, इन्फोसिस और ओएनजीसी के शेयर सेंसेक्स में सबसे ज्यादा बढ़े। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा मोटर्स के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई।

गुरुवार को प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स 199 अंक टूटकर 38,107 पर और निफ्टी 46 अंक नीचे 11,314 पर बंद हुआ था। शुक्रवार को शेयर बाजारमजबूती के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 215 अंकों की बढ़त के साथ 38,322 पर खुला वहीं निफ्टी में भी तेजी देखी गई। हालांकि जल्दी ही इसमें टूट देखी गई।
भारतीय रिजर्व बैंक के शुक्रवार को द्विमासिक मौद्रिक नीति में रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की। शेयर बाजार पर इसका नकारात्मक नजर आया। आरबीआई के अर्थव्यवस्था को लेकर जीडीपी ग्रोथ रेट अनुमान 6.9 फीसद से 6.1 फीसदी करने का असर शेयर बाजार पर नजर आया। सेंसेक्स 433 अंकों की गिरावट के साथ 37,673 और निफ्टी 139.25 अंक लुढ़ककर 11,174 के स्तर पर बंद हुआ।












Click it and Unblock the Notifications