चीन सीमा विवाद के बीच शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 123 अंक गिरकर खुला
मुंबई: भारत-चीन सीमा पर तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को सेंसेक्स 122.76 अंक की गिरावट के साथ 33482.46 अंक के स्तर पर खुला। इसके साथ ही निफ्टी 36.30 अंक की गिरावट के साथ 9877.70 अंक के स्तर पर खुला। वहीं BSE में शुरूआत में कुल 680 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई। इसमें से करीब 338 शेयर में तेजी और 296 में गिरावट दर्ज की गई। वहीं 46 कंपनियां ऐसी थीं, जिनके दाम ना तो घटे और ना ही बढ़े। एक्सपर्ट की मानें तो अगर सीमा पर तनाव बढ़ा तो आने वाले दिनों में शेयर बाजार में और उतार चढ़ाव दिखेगा।

वहीं बुधवार को देश की बड़ी कंपनियों महिंद्रा एंड महिंद्रा, ICICI बैंक, SBI, NTPC, पावरग्रिड, कोटक बैंक और HDFC बैंक में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि एक्सिस बैंक, सनफार्मा और टेक महिंद्रा के शेयर में तेजी आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो मंगलवार को दुनियाभर के कारोबार में तेजी देखी गई थी। जिस वजह से बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 2.04 फीसदी बढ़त के साथ 26,290 पर बंद हुआ, तो वहीं दूसरा अमेरिकी बाजार नैस्डैक 1.75 फीसदी बढ़त के साथ 9895.87 पर बंद हुआ था।
मजबूत हुआ रुपया
बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूती के साथ खुला। इस दौरान 2 पैसे की मजबूती के साथ रुपया 76.19 के स्तर पर पहुंच गया है। मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे की कमजोरी के साथ 76.21 के स्तर पर बंद हुआ था। इससे पहले सोमवार को भी रुपया कमजोरी के साथ खुला था।












Click it and Unblock the Notifications