सेंसेक्स ने लगाई रिकॉर्ड छलांग, 442.31 अंक चढ़कर 38694 पर हुआ बंद

मुंबई। सोमवार को शेयर बाजार में सुबह ही जबरदस्त उछाल देखने को मिला और ये 220 अंकों की बढ़ोतरी के साथ खुला था। सेंसेक्स ने 23 अगस्त के अपने पिछले रिकॉर्ड को पार कर लिया जोकि 38,487.63 अंकों का था। सेंसेंक्स सुबह 10.13 बजे तक 350 अंको की बढ़त के साथ 38,600 के आंकड़े को पार कर गया था जबकि 442.31 अंक चढ़कर 38,694.11 अंकों पर जाकर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 134.84 अंकों की बढ़त के साथ 11,691.95 अंकों पर बंद हुआ।

ये भी पढ़ें: वसुंधरा राजे की 'गौरव यात्रा' को लेकर कभी भी आ सकता है फैसला, सुनवाई पूरी

Sensex closes at 38,694.11; Nifty closes at 11,691.95

सेंसेक्स के साथ-साथ निफ्टी ने भी आज बेहतर कारोबार किया। निफ्टी सोमवार को सुबह 11650 तक पहुंच गया था, यह पहली बार है जब निफ्टी ने इस आंकड़े को छुआ है। अबतक की निफ्टी की यह शीर्ष बढ़त है। बताया जा रहा है कि शेयर बाजार में उछाल वैश्विक बाजार में बढ़त की वजह से देखने को मिली है। वॉल स्ट्रीट की मदद के कारण शुक्रवार को हालात में कुछ सुधार दिखाई दिए थे, जिसके बाद यूएस फेडरल रिजर्व चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा था कि सतत बढ़ोतरी अमेरिकी अर्थव्यवस्था और रोजगार में बढ़ावा लेकर आएगी।

वहीं, भारत के अलावा अन्य एशियाई बाजारों में भी उछाल देखने को मिल। वहीं, रुपया मिडसेशन में डॉलर के मुकाबले फिर 70.04 तक फिसल गया था। जबकि इसके पहले रुपए में मजबूती दर्ज की गई थी। डॉलर के मुकाबले ये 14 पैसे की बढ़त के साथ 69.76 पर खुला था। रुपया शुक्रवार को 20 पैसे ऊपर 69.91 पर बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स और निफ्टी ने छुआ रिकॉर्ड स्तर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+