शेयर बाजार: 917 अंकों की बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी ने भी लगाई छलांग

नई दिल्ली। 1 फरवरी को बजट पेश किए जाने के बीच सेंसेक्स में 1000 अंकों की भारी गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि, इसके बाद सोमवार को शेयर बाजार में सुधार दिखा था, वहीं मंगलवार को सेंसेक्स ने शुरुआती कारोबार में बड़ी बढ़त दर्ज की। सेंसेक्स 700 अंकों की उछाल के साथ 40,589.76 पर जा पहुंचा। जबकि, निफ्टी 208.85 की बढ़त के साथ 11,914 अंकों के स्तर पर जा पहुंचा। वहीं, कारोबार की समाप्ति पर सेंसेक्स 917.07 अंक की बढ़त के साथ 40,789.38 पर बंद हुआ।

Sensex and nifty zooms share market NSE BSE updates

मंगलवार को कारोबार की शुरुआत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 206 अंक बढ़कर 40,178 पर खुला। सुबह 10.22 तक सेंसेक्स 560 अंक तक की बढ़त के साथ 40,433 तक पहुंच गया था। इसके बाद सेंसेक्स 700 अंकों की उछाल के साथ 40,589.76 पर जा पहुंचा। वहीं, निफ्टी 200 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त बनाने वाले शेयरों में टीसीएस, टाटा मोटर्स, आरआईएल, आईओसी, एचडीएफसी, श्रीराम ट्रांसपोर्ट शामिल हैं। जबकि निफ्टी 271.75 अंक चढ़कर 11,979.65 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 26 शेयरों में आज तेजी देखने को मिली है जबकि निफ्टी के 50 में से 44 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। एचडीएफसी बैंक के शेयर में 2.7% की बढ़त देखने को मिली है। जबकि हीरो मोटोकॉर्प में 2% की बढ़त देखने को मिली है। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.7% की बढ़त देखने को मिली है। इसके अलावा, अल्ट्राटेक सीमेंट में 1.6% की तेजी दिख रही है। साथ ही इंडसइंड बैंक में 1.5% की बढ़त देखने को मिली है और आईटीसी में 1.4% की बढ़त देखी गई है।

शनिवार को 1000 अंक लुढ़का था सेंसेक्स

इसके पहले, 1 फरवरी को 1000 अंक लुढ़ककर सेंसेक्स 39 हजार के नीचे आ गया था। बजट पेश किए जाने के बाद शेयर बाजार में आई इस गिरावट से निवेशकों को भारी नुकसान हुआ था, हालांकि सोमवार को सेंसेक्स में कुछ सुधार दिखाई दिया जो मंगलवार को भी शुरुआती कारोबार के दौरान जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+