SBI ने बड़ी जमा पर घटाई ब्याज दर, 1.9 फीसदी की भारी कटौती

भारतीय स्टेट बैंक ने एक से लेकर 10 करोड़ रुपए की मियादी जमाओं पर ब्याज दर में 1.9 फीसदी की कटौती कर दी है।

नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक ने बुधवार को देश के उन लोगों को एक बड़ा झटका दिया है, जो बड़ी रकम अपने खातों में जमा करते हैं और उस पर मिलने वाले ब्याज से अपनी कमाई बढ़ाते थे। भारतीय स्टेट बैंक ने एक से लेकर 10 करोड़ रुपए की मियादी जमाओं पर ब्याज दर में 1.9 फीसदी की कटौती कर दी है। बैंक की तरफ से यह फैसला नोटबंदी के बाद बैंक के पास जमा में हुई बढ़ोत्तरी का कारण किया गया है।

sbi

लोन पर ब्याज हो सकता है कम

जहां एक ओर नोटबंदी से बैंकों में पैसे अधिक आ जाने के चलते मियादी जमा पर ब्याज दर कम कर दी गई है वहीं दूसरी ओर, इससे यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि एसबीआई द्वारा मियादी जमा पर ब्याज दर में की गई कटौती कर्ज पर लगने वाले ब्याज में कटौती का एक संकेत है।

भारतीय स्टेट बैंक की वेबसाइट के अनुसार नए दरें गुरुवार से प्रभावी होंगी। नई दर के तहत 180 से लेकर 210 दिनों के लिए मियादी जमा पर ब्याज दर अब 1.90 फीसदी कम हो गई है। इस कटौती के बाद नई दर 3.85 फीसदी रह गई है, जो पहले 5.75 फीसदी थी।

वहीं सात से 45 दिन के लिए मियादी जमा पर ब्याज दर में 1.25 फीसदी की कटौती कर दी गई है। इस कटौती के बाद नई ब्याज दर 3.75 फीसदी हो गई है।

1 करोड़ से भी कम की दरों में की थी कटौती

भारतीय स्टेट बैंक ने एक साल से तीन साल तक के लिए जमा की जाने वाली बड़ी धनराशि पर ब्याज दरों में 15 बेसिस प्वाइंट तक की कटौती कर दी है। 2009 के बाद यह पहली बार है कि एक साल के डिपॉजिट पर 7 फीसदी से भी कम का ब्याज मिल रहा है।

बैंक द्वारा एक साल के लिए जमा धनराशि पर दिया जाने वाला ब्याज 6.9 फीसदी कर दिया गया है। आपको बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक ने महीने भर में दूसरी बार यह कटौती की है। इससे पहले 24 अक्टूबर से भारतीय स्टेट बैंक ने एक साल के लिए जमा की जाने वाली धनराशि पर दिए जाने वाले ब्याज में 10 बेसिस प्वाइंट की कटौती की थी।

इन डिपॉजिट पर भी घटाया था ब्याज

भारतीय स्टेट बैंक ने 465 दिन से लेकर दो साल से कम तक के लिए जमा धनराशि पर मिलने वाले ब्याज में भी 15 बेसिस प्वाइंट की कटौती की थी, जिसके बाद नई ब्याज दर 6.95 फीसदी हो गई। वहीं अगर आप दो साल से लेकर तीन साल से कम के लिए एसबीआई ने 6.85 प्रतिशत की ब्याज दर तय की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+