PNB के बाद SBI में फ्रॉड, सिर्फ 6 महीने में 5,555 करोड़ की धोखाधड़ी
नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक के बाद अब देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक में बैंकिंग धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरटीआई से हुए इस खुलासे के बाद एसबीआई में हुए 5555 करोड़ के घोटाले से पर्दाफाश हुआ है। एसबीआई में मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही के दौरान कुल 5,555.48 करोड़ रुपए की बैंकिंग धोखाधड़ी के 1,329 मामले सामने आए हैं।

पीएनबी के बाद एसबीआई में बैंकिंग धोखाधड़ी
पंजाब नेशनल बैंक में देस का अब तक का सबसे बड़ा फ्रॉड हुआ, लेकिन अब पीएनबी के बाद एसबीआई में भी बैंकिंग फ्रॉड के मामले सामने आ रहे हैं। मध्य प्रदेश के नीमच निवासी आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ को सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी के मुताबिक मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में बैंक में 723.06 करोड़ रुपए के 669 बैंकिंग फ्रॉड के मामले सामने आए हैं।

एसबीआई में 6 महीने में 5555 करोड़ के बैंकिंग फ्रॉड
एसबीआई में इस वित्तीय वर्ष में 5,555.48 करोड़ रुपये की बैंकिंग धोखाधड़ी के 1,329 मामले सामने आए हैं। पहली तिमाही में 723.06 करोड़ के फ्रॉड के मामले सामने आए हैं तो वहीं दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में कुल 4832.42 करोड़ रुपए की बैंकिंग धोखाधड़ी के मामले के सामने आए हैं। 660 प्रकरण सामने आए हैं।

एसबीआई से मांगा जवाब
आरटीआई कार्यकर्ता ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से आरटीआई के जरिए सवाल किया कि उसके कितने ग्राहक बैंकिंग धोखाधड़ी के शिकार हुए और इस धोखाधड़ी की वजह से उसे कितनी रकम गंवानी पड़ी है। हालांकि उन्हें इस प्रश्न का जवाब नहीं मिला। बैंक ने कहा है कि उसके द्वारा सामान्य तौर पर इकट्ठी नहीं की जाती और उन्हें इस तरह की जानकारी का खुलासा करने की भी छूट नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications