RBI पॉलिसी में बदलाव से पहले SBI ने FD की ब्याज दरों में किया बदलाव, जानना बेहद जरूरी
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने ब्याज दरों में बदलाव किया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की पॉलिसी में बदलाव से पहले ही अपने फिक्स्ड डिपॉजिट में बदलाव किया है। ब्याज दरों को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक की तीन दिवसीय बैठक आज से शुरू होने वाली है, लेकिन आरबीआई पॉलिसी बदलाव के फैसले आने से पहले ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ब्याज दरों में बदलाव कर दिया। SBI ने मध्यम से लंबी अवधि के लिए किए जाने वाले फिक्स डिपॉजिट में बदलवा किया है। नई ब्याज दरें आज से ही लागू हो जाएंगी। SBI ने जिस तरह से ब्याज दरों में बदलाव किया है उससे साफ हो गया है कि लंबी अवधि के लिए ज्यादा ब्याज दरें और छोटी अवधि के लिए ब्याज की दर घटाई गई ।

1 करोड़ से कम पर ब्याज दर
एसबीआई ने समय के मुताबिक ब्याज दर निर्धारित की है। हालांकि कि 1 करोड़ रुपए से कम डिपॉजिट की 1 साल से कम अवधि वाले एफडी की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं 1 साल से ऊपर की सभी जमा योजनाओं पर ब्याज की दर 5 बेसिस प्वाइंट से लेकर 10 बेसिस प्वाइंट तक की बढ़ोतरी की गई है। जैसे 1-2 साल की जमा पर ब्याज को 6.65 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.70 प्रतिशत कर दिया गया है जबकि सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज 7.15 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.20 प्रतिशत किया गया है।

1 से 10 करोड़ के लिए एफडी पर ब्याज दर
एसबीआई ने 1 से 10 करोड़ के एफडी में 2 साल से कम वाले जमा पर ब्याज दर 30 बेसिस प्वाइंट से लेकर 45 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है, वहीं 3 साल से ऊपर के जमा पर 15 से लेकर 60 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है।

10 करोड़ से ऊपर जमा पर एफडी की ब्याज दर
एसबीआई ने 1-10 करोड़ रुपए की जमा पर ब्याज दरों में बदलाव की तरह ही 10 करोड़ से ऊपर के जमा योजनाओं के ब्याज में बदलाव किया है। 10 करोड़ से ऊपर के 3 साल से 5 साल के जमा पर ब्याज दर 6.65 से बदल कर 6.80 कर दिया है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए इसे 7.15 से बढ़ाकर 7.30 कर दिया गया है। आपको बता दें कि एसबीआई के ब्याज दरों को प्रभावित करने वाली मुख्य पॉलिसी दरों को बढ़ाने या घटाने को लेकर आज से आरबीआई के मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक शुरू होने वाली है। अगले 3 दिनों तक चलने वाली इस बैठक में ब्याज दरों के बदलाव पर चर्चा होगी।












Click it and Unblock the Notifications