SBI लाया सबसे खास स्कीम, घर में रखे सोने से हर महीने करें कमाई, जानिए क्या है तरीका

SBI का खास स्कीम,घर में रखे सोने से हर महीने करें कमाई, जानिए क्या है तरीका

नई दिल्ली। भारत में सोने को शुभ का प्रतीक माना जाता है। लोग किसी भी शुभ काम में सोने के गहने या सिक्के खरीदते हैं। हर घर में सोने की ज्वैलरी होती है, लेकिन आपकी आलमारी में रखा सोना आपके लिए कमाई का बड़ा जरिया बन सकता है। जी हां जो सोना आपके घर में रखा है उस सोने की मदद से आप हर महीने अच्छी खासी रकम कमा सकते हैं। ये मौका मिल रहा है SBI के खास प्लान से। देश की सबसे बड़ी सार्वजनिक सेक्टर की बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया खास स्कीम लेकर आई है, जिसकी मदद से आप घर बैठे अपने घर में रखे सोने से कमाई कर सकते हैं।

 घर में रखे सोने से कमाई

घर में रखे सोने से कमाई

सोने में निवेश हमेशा से अच्छा माना जाता हैय़ आपके घर में रखी ज्वैलरी आपके लिए हर महीने एक निश्चित कमाई का जरिया बन सकती है। SBI की सबसे खास स्कीम के जरिए आप सोने से कमाई कर सकते हैं। दरअसल स्टेट बैंक की गोल्ड डिपॉजिट स्कीम में अपना सोना जमा करवाकर आप हर महीने निश्चित रकम पा सकते हैं।

 SBI का खास ऑफर

SBI का खास ऑफर

अगर आपके पास सोने की ज्वैलरी या सिक्का रखा है तो आप एसबीआई के इस स्कीम में जमा करने पर उस पर ब्याज पा सकते हैं। स्टेट बैंक की स्कीम में सोना जमा करते वक्त आपकी सोने की शुद्धता की जांच होती है। आपके सोने की शुद्धता के आधार पर बैंक की तरफ से आपको प्रमाण पत्र दिया जाता है। इसी के आधार पर आप अपने सोने को बैंक में 1 साल से लेकर 15 साल के लिए जमा रख सकते हैं और डिपॉजिट की अवधि खत्म होने पर इसे ब्याज समेत वापस ले सकते हैं। इतना ही नहीं आप चाहें तो सोने की जगह पूरी रकम कैश में भी ले सकते हैं।

गोल्ड स्कीम में निवेश की शर्तें

गोल्ड स्कीम में निवेश की शर्तें

SBI की इस गोल्ड स्कीम का लाभ सिर्फ भारतीय नागरिक उठा सकते हैं। इसके लिए आपको सिंगल या ज्वॉइंट अकाउंट खुलवाना होगा। इस स्कीम के तहत आपको कम से कम 30 ग्राम सोना जमा करना जरूरी है। इसके तहत आप कम अवधि के लिए 1-3 साल के लिए, मीडियम और लॉन्ग टर्म के लिए जमा 5-7 और 12-15 साल के लिए सोना जमा कर सकते हैं। मैच्योरिटी से पहले सोना या पैसा वापस लेने पर आपको पेनाल्टी चुकानी पड़ती है।

कितना मिलेगा ब्याज

कितना मिलेगा ब्याज

शॉर्ट टर्म निवेश के लिए सोना के निवेश पर अधिकतम 5 फीसदी तक ब्याज मिलता है। 1 साल के निवेश पर 0.50 फीसदी ब्याज मिलता है। 2 साल के निवेश पर 0.55 फीसदी और 3 साल के निवेश पर 0.60 फीसदी ब्याज मिलता है। मीडियम टर्म यानी 5-7 साल के निवेश पर सालाना 2.25 फीसदी ब्याज मिलता है। वहीं लॉन्ग टर्म की बात करें तो 12-15 साल के निवेश पर सालाना 2 से 5 फीसदी ब्याज मिलता है।

 क्या है फायदे

क्या है फायदे

सोने की इस स्कीम निवेश से आप निष्क्रिय सोना पर भी ब्‍याज मिलता है। एसबीआई गोल्ड डिपॉजिट स्कीम के तहत ब्याज, गोल्ड मुद्रा में गणना की जाती है । इस स्कीम का लाभ SBI की चुनिंदा शाखाओं में ही उपलब्ध है। इस स्कीम में सबसे बड़ा लाभ है कि स्कीम की मैच्योरिटी पर आपको उस दिन की कीमत के कीमत के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। इतना ही नहीं इस स्कीम में सोने के निवेश पर आपको इनकम टैक्स में भी छूट मिलती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+