SBI ग्राहकों के लिए बुरी खबर, एटीएम के हर ट्रांजेक्शन पर लगेंगे 25 रुपये

भारतीय स्टेट बैंक की ओर से हर ट्रांजेक्शन पर 25 रुपये का चार्ज लगाने के फैसले को लेकर इसके ग्राहकों में खासी नाराजगी देखने को मिल रही है। वहीं इस मुद्दे पर सियासत भी गरमाने के आसार नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली। देश के सबसे बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को जोरदार झटका देने की तैयारी कर रहा है। एसबीआई की योजना है कि जल्द ही एटीएम इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को हर ट्रांजेक्शन पर 25 रुपये का शुल्क चुकाना होगा। स्टेट बैंक का ये फैसला अभी लागू नहीं हुआ है लेकिन जल्द ही लागू हो जाएगा।

SBI ग्राहकों को झटका, ATM के हर ट्रांजेक्शन पर लगेंगे 25 रु.

एसबीआई ग्राहकों को जोर का झटका

एसबीआई जहां ग्राहकों के हर एटीएम ट्रांजेक्शन पर 25 रुपये का शुल्क लगाने की तैयारी में है वहीं एसबीआई की ओर से पांच हजार से ज्यादा के पुराने और फटे हुए नोटों को बदलने के एवज में भी कुछ चार्ज लगाया गया है। इसके तहत अगर कोई एसबीआई का कस्टमर बैंक में इन पैसों को जमा कराने जाएगा तो उसे ये शुल्क चुकाना होगा।

एसबीआई एटीएम के हर ट्रांजेक्शन पर 25 रुपये का लगेगा चार्ज

एसबीआई एटीएम के हर ट्रांजेक्शन पर 25 रुपये का लगेगा चार्ज

भारतीय स्टेट बैंक की ओर से हर ट्रांजेक्शन पर 25 रुपये का चार्ज लगने की सूचना आते ही लोगों ने खासी नाराजगी देखने को मिल रही है। देश के अलग-अलग शहरों में लोग इस फैसले से खफा बताए जा रहे हैं। वहीं इस मुद्दे पर सियासत भी गरमाने के आसार नजर आ रहे हैं। एसबीआई के फैसले का विरोध तेजी से शुरू हो रहा है।

सीपीएम नेता एमबी राजेश ने सरकार पर उठाए सवाल

सीपीएम नेता एमबी राजेश ने सरकार पर उठाए सवाल

सीपीएम नेता एमबी राजेश ने कहा है कि ये अपमानजनक है, केंद्र सरकार लोगों से धोखाधड़ी कर रही है। जब से नोटबंदी शुरू हुई है केंद्र सरकार की ओर से लगातार लोगों को परेशान किया जा रहा है। मैं इस मुद्दे को संसद के अंदर और बाहर मजबूती से रखूंगा।

स्टेट बैंक के फैसले का विरोध शुरू

स्टेट बैंक के फैसले का विरोध शुरू

बता दें कि स्टेट बैंक के नए प्लान पर गौर करें तो जब भी एसबीआई का कोई ग्राहक एटीएम से पैसे निकालेगा तो उसे 25 रुपए का ट्रांजेक्शन शुल्क चुकाना होगा। अभी बैंक की ओर से हर ट्रांजेक्शन पर चार्ज लगाने की योजना पर विचार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि जून के बाद इस पर आखिरी फैसला लिया जाएगा।

केरल में फैसले का विरोध ज्यादा

केरल में फैसले का विरोध ज्यादा

इसके साथ-साथ 5000 रुपए से ज्यादा के पुराने और खराब हो चुके नोटों को भी बदलवाने पर कुछ शुल्क चुकाना होगा। भले ही अभी ये नियम लागू नहीं हुआ हो लेकिन एसबीआई के इस फैसले के सामने आने से पहले ही एसबीआई ग्राहकों में इसको लेकर नाराजगी देखी जा रही है। केरल में इस फैसले का लोग जमकर विरोध कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+