SBI लेकर आया ग्राहकों के लिए नई सुविधा, आपकी भी है खाता तो जरूर पढ़ें

अगर आपका खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) में है और आप नेट बैंकिंग इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर खास आपके लिए है।

नई दिल्ली। अगर आपका खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) में है और आप नेट बैंकिंग इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर खास आपके लिए है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने खाताधारकों की सहूलियत के लिए नेट बैंकिग को लेकर एक नई और खास सुविधा शुरू की है। इस नई सुविधा के तहत आप नेट बैंकिंग के जरिए बिना बेनेफिशियरी एड किए अपने खाते से किसी को भी चंद मिनटों में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की यह नई सुविधा 21 जुलाई से शुरू हो चुकी है।

'क्विक ट्रांसफर' यानी मिनटों में मनी ट्रांसफर

'क्विक ट्रांसफर' यानी मिनटों में मनी ट्रांसफर

एसबीआई ने इसके लिए 'क्विक ट्रांसफर' नाम से एक नई सुविधा शुरू की है, जो नेट बैंकिंग के डैशबोर्ड में है। इस नई सुविधा के मुताबिक अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति को ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करना चाहते हैं, जिसका खाता भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में ही है तो आपको इसके लिए उस व्यक्ति की डिटेल बेनेफिशियरी के तौर पर एड करने की जरूरत नहीं है। आप बिना उसे बेनेफिशियरी में एड किए एक बार में अधिकतम 10 हजार रुपए और एक दिन में अधिकतम 25 हजार रुपए तक ट्रांसफर कर सकते हैं।

घंटों का काम चंद मिनटों में

घंटों का काम चंद मिनटों में

आपको बता दें कि इससे पहले की प्रक्रिया यह थी कि अगर आपको अपने खाते से किसी अन्य व्यक्ति के खाते में पैसे ट्रांसफर करने हैं तो सबसे पहले उसे बेनेफिशियरी के तौर पर जोड़ना होता था। इसके लिए उसका बैंक खाता, आईएफएससी कोड, बैंक का पता आदि डिटेल भरनी होती थी और इसके आधे घंटे बाद पैसे ट्रांसफर हो पाते थे। एसबीआई की नई सुविधा से यह काम चंद मिनटों में हो जाएगा।

SBI से SBI के खातों के लिए सुविधा

SBI से SBI के खातों के लिए सुविधा

हालांकि यह सुविधा केवल एसबीआई से एसबीआई के खातों में पैसे ट्रांसफर करने के लिए ही है। अगर आपको किसी अन्य बैंक के खाते में पैसे ट्रांसफर करने हैं तो इसके लिए एनईएफटी या आईएमपीएस का तरीका ही अपनाना होगा। इस नई सुविधा की जानकारी एसबीआई ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए ट्वीट करके दी है। इस सुविधा के बारे में ज्यादा जानकारी आपको एसबीआई की वेबसाइट से मिल जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+