Attention Please: 28 फरवरी तक निपटा लें ये काम वरना होगी दिक्कत, SBI और HDFC बंद कर रहे हैं ये सर्विस

नई दिल्ली। अगर आपका खाता SBI या HDFC बैंक में है तो ये खबर आपके फायदे की है क्योंकि 28-29 फरवरी के पहले SBI के ग्राहकों को केवाईसी (Know Your Customer) बनवाना जरूरी है, ऐसा ना होने पर बैंक खाते से कैश ट्रांसफर रूक जाएगा, इस बारे में खुद एसबीआई अपने कस्टमर्स को एसएमएस के जरिए सूचित कर रहा है।

बंद होगा पुराना HDFC का एप

बंद होगा पुराना HDFC का एप

तो वहीं HDFC नया एप जारी किया है, उसने भी अपने ग्राहकों को मैसेज भेजकर अगाह किया है कि वे गूगल प्ले स्टोर या एप स्टोर से बैंक का नया मोबाइल एप डाउनलोड कर लें, 1 मार्च से पुराने वर्जन वाला मोबाइल एप काम नहीं करेगा, जिससे मनी ट्रांसफर करने में आपको दिक्कत हो सकती है।

क्या होता है केवाईसी (Know Your Customer)

क्या होता है केवाईसी (Know Your Customer)

KYC बैंकिंग और फाइनेंस के क्षेत्र में इस्‍तेमाल होने वाला एक प्रचलित टर्म है। बैंक और फाइनेंशियल इंस्‍टीट्यूशंस अपने ग्राहक की पहचान और उसके पते को सत्‍यापित करने के लिए KYC का प्रयोग करते हैं। KYC का मतलब नो योर कस्‍टमर यानी अपने ग्राहक को जानें- होता है।बैंक में अकाउंट खोलने, म्युचुअल फंड अकाउंट, बैंक लॉकर्स तथा ऑन लाइन म्युचुअल फंड खरीदने और सोने में निवेश के लिए KYC करवाना जरूरी होता है।

कैसे बनता है केवाईसी (Know Your Customer)

कैसे बनता है केवाईसी (Know Your Customer)

केवाईसी के लिए कस्टमर को पहचान पत्र की जरूरत होती है।
जिसके लिए ग्राहक निम्नलिखित में से कोई भी एक चीज की फोटो कॉपी बैंक को दे सकता है।

  • पासपोर्ट
  • मतदाता पहचान पत्र
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • आधार कार्ड
  • नरेगा कार्ड
  • पेंशन भुगतान आदेश,
  • डाकघरों द्वारा जारी पहचान पत्र,
  • जन प्राधिकरण संस्थाओं द्वारा जारी पहचान पत्र
 'फास्टैग' (FASTag) फ्री पाने का मौका

'फास्टैग' (FASTag) फ्री पाने का मौका

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 29 फरवरी तक फास्टैग (FASTag) फ्री में देने का फैसला किया है। आपको बता दें कि फास्टैग इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन तकनीक है। इसमें रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन का इस्तेमाल होता है। वाहनों के विंडस्क्रीन पर लगने वाले विशेष प्रकार के 'टैग' के कारण जैसे ही गाड़ी टोल प्लाजा के नजदीक आती है तो वहां लगा सेंसर वाहन फास्टैग को ट्रैक कर लेता है। जैसे ही टोल प्लाजा पर आप पहुंचेंगे, वहां पर आपके फास्टैग खाते से निर्धारित शुल्क अपने आप कट जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+