Bank ATM: चार बार एटीएम से पैसा निकाला तो कटेगी जेब
यदि आप बार-बार एटीएम का इस्तेमाल करते हैं तो अब आपको सावधान होने की जरूरत है। क्योंकि महीने में तीन बार ही आप एटीएम का इस्तेमाल कर पैसा निकाल सकते हैं।

आरबीआई की ओर से जारी हुए निर्देशों के बाद कई सरकारी औऱ गैर सरकारी बैंकों ने अपने नियमों में बदलाव किया है। कई बैंकों ने एटीएम से महीने में केवल तीन बार पैसा निकालने तक प्रक्रिया को सीमित कर दिया है। अगर एक माह में तीन बार से ज्यादा बार पैसा निकाला गया तो शुल्क लगाया जाएगा।
इन बैंकों ने किए बदलाव
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक समेत प्राइवेट बैंक एचडीएफसी, एक्सिस बैंक व अन्य कई बैंकों ने मुफ्त एटीएम से पैसा स्थानांतरण को तीन बार तक ही सीमित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक अभी फिलहाल इस नियम को छह महानगरों तक ही सीमित रखा गया है।
इतनी कटेगी आपकी जेब
अगर आपने बार-बार पैसा निकालने की अपनी आदत को नहीं बदला तो आपको नुकसान होगा। दरअसल, नए नियम के मुताबिक एक माह में तीन बार से ज्यादा एटीएम के इस्तेमाल से हर बार बीस रुपए का चार्ज लगेगा।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications