SBI ने घटाई ब्याज दरें, ग्राहकों को होगा भारी नुकसान

नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों को बैंक की तरफ से तगड़ा झटका दिया गया है। बैंक ने बचत खातों में जमा की ब्याज दरों में 0.5 फीसदी की बड़ी कमी कर दी है। बैंक द्वारा जारी की गई नई दर 31 जुलाई यानी आज से ही लागू हो गई है। अगर आप भी भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक हैं अब आपको पहले के मुकाबले कम ब्याज मिलेगा।

SBI ने घटाई ब्याज दरें, ग्राहकों को हो सकता है भारी नुकसान

क्या होगा इसका नुकसान?
अभी तक 1 करोड़ रुपए तक के बचत खातों पर बैंक की तरफ से 4 फीसदी ब्याज दिया जाता था, लेकिन अब उन्हें सिर्फ 3.5 फीसदी ब्याज मिलेगा। यानी कि भारतीय स्टेट बैंक की इस घोषणा से सिर्फ उन लोगों को नुकसान होगा जो 1 करोड़ रुपए तक के बचत खाते खोलते हैं। वहीं दूसरी ओर, एक करोड़ रुपए से अधिक के बचत खाताओं पर पहले की तरह ही 4 फीसदी ब्याज मिलेगा। हालांकि, ऐसे बहुत ही कम लोग हैं जो 1 करोड़ से अधिक के बचत खाते खोलते हैं।

लोन हो सकते हैं सस्ते
बचत खातों पर ब्याज कम होने से बैंकों की कॉस्ट ऑफ फंड में कमी आएगी, जिसका सीधा मतलब है कि बैंक सस्ता कर्ज दे सकता है। इतना ही नहीं, भारतीय स्टेट बैंक के इस कदम से भारतीय रिजर्व बैंक के ऊपर भी दबाव बढ़ेगा, जिससे वह नीतिगत दरों में कुछ कटौती कर सकता है। 2 अगस्त को क्रेडिट पॉलिसी की समीक्षा होने वाली है, जिसमें ब्याज दरों में कटौती की जाने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+