SBI ग्राहकों को 15 दिन में लगा दूसरा झटका, बैंक ने ब्याज दरों पर चलाई कैंची

नई दिल्ली। देश के सबसे बडडे बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया(SBI) ने अपने ग्राहकों को झटका दिया है। SBI ने 15 दिनों में दूसरी बार अपने ग्राहकों को ये झटका देते हुए ब्याज दरों पर कैंची चलाई है। बैंक ने आज यानी 27 मई से एफडी की ब्याज दरों में एक बार फिर से कटौती की है। ये दूसरा मौका है जब बैंक ने फिक्स डिपॉजिट करने वाले ग्राहकों को झटका दिया है।

Recommended Video

    Lockdown के बीच SBI का करोड़ों Customers को झटका, FD पर ब्याज दरों में भारी कटौती | वनइंडिया हिंदी
     SBI ने FD की ब्याज दर पर चलाई कैंची

    SBI ने FD की ब्याज दर पर चलाई कैंची

    एसबीाई ने एक बार फिर से ब्याज दर में कटौती की है। बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दर में कटौती की है। बैंक ने FD पर ब्याज दरों में 40 बेसिक प्वाइंट की कटौती की है। बैंक द्वारा तय की गई नई ब्याज दरें आज से लागू हो गई है। एसबीआई ने अपनी वेबसाइट पर भी इस बारे में जानकारी दी है। बैंक द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आज से एफडी की नई दरें लागू हो गई है। आज से SBI में 2 करोड़ या इससे अधिक की एफडी पर 50 बीपीएस तक की कटौती की है। इस श्रेणी के तहत एसबीआई द्वारा प्रस्तावित ब्याज दर अधिकतम 3% है।

     जानिए क्या है नई ब्याज दरें

    जानिए क्या है नई ब्याज दरें

    27 मई से SBI ने 2 करोड़ रुपए से कम की FD पर ब्याज 7-45 दिन से लेकर 5-10 साल की अवधि तक पर 0.40 फीसदी घटा दिया है। SBI द्वारा वेबसाइट पर इस बारे में जानकारी विस्तार से साझा की गई है। SBI की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक अब 7 से 45 दिन की जमा पर ब्याज दर 3.3% से घटकर 2.9 % हो गया है। वहीं सीनियर सिटीजन को इस दौरान अब ब्याज दर 3.8% से घटकर 3.4% मिलेगा। वहीं 1 साल से 2 साल के लिए लिए एफडी पर अब ब्याद दर 5.5 फीसदी की से घटकर 5.1% मिलेगी। वहीं इस अवदि के लिए वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज 6 फीसदी से घटाकर 5.6 फीसदी कर दिया गया है। जबकि 5 साल के एफडी पर ब्याज दर 5.7 फीसदी से घटकर 5.4% कर दिया गया है। जबकि इसी अवधि के लिए वरिष्ठ नागरिकों को 6.5 फीसदी की बजाय 6.2% ब्याज मिलेगा।

    15 दिन में दूसरी बार कटौती

    15 दिन में दूसरी बार कटौती

    आपको बता दें कि SBI ने 15 दिन में दूसरी बार ब्याज दर में कटौती की है। इससे पहले बैंक ने 12 मई को ब्याज दरों में कटौती की थी। बैंक ने उस वक्त FD पर ब्याज दरें 3 साल तक की अवधि के लिए 0.20 फीसदी घटा दी थी। आुको बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा रेपो रेट में कटौती की। रिजर्व बैंक ने 22 मई को रेपो रेट में 40 बेसिस प्वॉइंट की कटौती की और इसे घटाकर 4% कर दिया ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+