बड़ी खबर: SBI के 42 करोड़ खाताधारकों को झटका! बैंक ने घटाई FD पर ब्याज दरें
नई दिल्ली । देश की सबसे बड़ी सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने 42 करोड़ ग्राहकों को झटका दिया है। बैंक ने अपने एफडी की ब्याज दरों में कटौती की है। अगर आपने भी SBI में एफडी (Fixed Deposit) कराई है तो अब आपको पहले के मुकाबले कम ब्याज मिलेगा। आपकी जमापूंजी पर असर पड़ेगा। एसबीआई ने फिक्स्ड डिपॉजिट की दरों में बदलाव किया है। लाइव मिंट में छपी खबर के मुताबिक SBI ने एफडी की ब्याज दर में 15 बेसिक प्वाइंट की कटौती की है।

SBI ने घटाई एफडी की ब्याज दर
SBI ने एफडी की ब्याज दरों में कटौती कर ग्राहकों को झटका दिया है। एसबीआई द्वारा जारी की गई एफडी दरें 10 जनवरी से प्रभावी होंगी। बैंक ने 1 साल से लेकर 10 साल में मैच्योर होने वाले लॉन्ग टर्म डिपॉजिट्स पर FD की दरों में 15 बीपीएस की कटौती की है। जबकि 7 दिनों से लेकर 1 साल की मैच्योरिटी वाले एफडी की ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया है। मैंने ने 7 से 45 दिन की FD की नई ब्याज दरें 4.5 फीसदी है।
वहीं 46 दिन से 179 दिन की FD की ब्याज दर 5.50 फीसदी है।
वहीं 180 दिन से 210 दिन , 211 से 1 साल तक की FD पर एसबीआई ने ब्याद दरों में 0.20 फीसदी तक घटाईं और अभी यह 5.80 फीसदी की दर से ब्याद मिल रहा है।

1 साल से ज्यादा की एफडी पर ब्याज
बैंक ने 1 साल से 2 साल तक की FD पर 6.10 फीसदी ब्याज मिलेगा।
जबकि 2 साल से 3 साल तक की FD पर 6.10 फीसदी ब्याज मिलेगा।
3 साल से 5 साल तक की एफडी पर 6.10 फीसदी ब्याज मिलेगा।
5 से 10 साल तक की एफडी पर अब 6.10 फीसदी ब्याज मिलेगा।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए नई ब्याज दर
SBI ने सीनियर सिटीजन के लिए एक्सट्रा 50 बेसिक प्वाइंट ब्याज दर देने का फैसला किया है। इसके मुताबिक अब 7 से 45 दिन की एफडी- एसबीआई 7 से 45 दिन के लिए सीनियर सिटीजन को 5 फीसदी ब्याज,46 दिन से 179 दिन के लिए 6 फीसदी, 180 दिन से 210 दिन और 211 दिन से लेकर 1 साल के लिए 6.30 फीसदी ब्याद दर देगी। वहीं 1 से दो साल और 2 से 3 साल के लिए 6.60, 3 से 5 साल के लिए 6.60 फीसदी ब्याज देगा। वहीं 5 से 10 साल के लिए सीनियर सिटीजन को 6.60 पीसद ब्याज मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications