SBI चेयरमैन दिनेश खारा को मिलेगा सेवा विस्तार! सरकारी बैंक प्रमुखों का बढ़ेगा कार्यकाल
Extension in retirement age: भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन दिनेश खारा को सेवा विस्तार मिलने की संभावना है क्योंकि सरकार सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और एलआईसी के प्रमुखों की सेवानिवृत्ति की आयु में छूट देने के बारे में सोच रही है।
एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने शनिवार को कहा कि सरकार के समक्ष प्रस्ताव में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के प्रबंध निदेशकों की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा को मौजूदा 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष करना भी शामिल है।

बताते चलें कि एक्सपीरियंस्ड बैंकर खारा ने अक्टूबर 2020 में तीन साल के लिए एसबीआई के अध्यक्ष का पद संभाला।
PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार अभी पब्लिक सेक्टर के बैंकों के मैनेजिंग डायरेक्टर की रिटायरमेंट उम्र को 1-2 साल तक बढ़ाने के बारे में विचार कर रही है। ऐसे में सरकार के फैसले के बाद ये उम्र 60 से बढ़कर 62 साल हो जाएगी। वहीं भारतीय स्टेट बैंक के वर्तमान कर्मचारी दिनेश खारा की बात करें तो उनकी उम्र 63 साल है ऐसे में अगर उनके रिटायरमेंट की उम्र बढ़ती है तो ये बढ़कर 65 साल हो जाएगी।
बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि जब किसी सीनियर अधिकारी के रिटायरमेंट बढ़ाने पर विचार किया जा रहा हो। इससे पहले भी भारतीय जीवन बीमा निगम रेगुलेशन, 1960 में एक संशोधन जरिये एलआईसी के चेयरमैन की रिटायरमेंट को साल 2021 से बढ़ाकर 62 साल कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications