SBI ने बदला ट्रांजेक्शन का नियम ? ATM से 4 बार से अधिक कैश निकालने पर कटेंगे 173 रुपए! जानें क्या है सच
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया( SBI) के नाम पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहे हैं। मैसेज में दावा किया जा रहा है कि SBI ने बैंक और ATM से पैसे निकालने का नियम बदल दिया है। मैसेज में दावा किया जा रहा है कि एसबीआई ने सेविंग अकाउंट से साल में 40 से अधिक ट्रांजैक्शन करने पर हर लेनदेन पर आपके खाते से 57.5 रुपए आपके बैंक खाते से कटेंगे। इस वायरल मैसेज पर भरोसा करने से पहले आपको इसकी सच्चाई जाननी चाहिए। हम आपको इस वायरल मैसेज का सच बता रहे हैं।

SBI के नाम से वायरल हो रहा मैसेज
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई के नाम से एक संदेश तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि अगर ग्राहकों ने अपने बचत खाते में से साल में 40 ट्रांजेक्शन से अधिक लेनदेन किया तो जमा राशि से प्रति ट्रांजेक्शन 57.5 रुपए की कटौती की जाएगी। इस मैसेज में केंद्र सरकार और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बैंक खाते के अलावा एटीएम ट्रांजैक्शन को लेकर भी बात कही जा रही है।

4 बार से ज्यादा कैस निकाला तो लगेगा चार्ज
वहीं एक और मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि अघर आपने एटीएम से 4 बार से अधिक पैसा निकालना तो आपको 173 रुपए देने होंगे। आपको बता दें कि ये दोनों ही मैसेज फेक है। पीआईबी फैक्ट चेक ने दोनों ही दावे को फेक बताया है। इस फैक्ट चेक में साफ किया गया है कि एसबीआई ने अपने ट्रांजेक्शन नियमों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। एसबीआई अपने ग्राहकों को अपने बैंक के ATM से हर महीने 5 फ्री ट्रांजेक्शन की सुविधा देता है, जबकि दूसरे बैंकों के एटीएम से 3 फ्री ट्रांजेक्शन की सुविधा मिलती है। इसके बाद अगर आप कोई भी लेनदेन करते हैं तो आपको 21 रुपए का चार्ज देना होगा।

बैंक में कैश निकालने की छूट
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को तय अमाउंट के आधार पर बैंच ब्रांच से कैश विड्रॉल करनी की छूट देती है। एसबीआई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक 25000 रुपए तक आप आसानी से निकाल सकते हैं।इसके बाद रकम के हिसाब से बैंक से लिमिट तय की है। अगर आप तय लिमिट के बाद भी ट्रांजेक्शन करते हैं तो आपको फीस चुकानी होगी। आपको प्रति ट्रांजैक्शन उमाउंट के मुताबिक फीस चुकानी होगी।












Click it and Unblock the Notifications