SBI लाया ये शानदार ऐप, बिना पेपर के ही मिल जाएगा लोन!
Recommended Video

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप का नाम है योनो (YONO- यू ऑनली नीड वन)। इसमें कोई भी यूजर अपना अकाउंट खोल सकता है। इस ऐप के जरिए क्रेडिट कार्ड, बिना पेपर लोन और इंश्योरेंस जैसी सेवाएं भी मिलेंगी। इसकी मदद से आप कई तरह के बिल का भी भुगतान कर सकते हैं। आप अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से इस ऐप में सेविंग खाता भी खुलवा सकते हैं। आप इस ऐप का इस्तेमाल करके पैसे भी ट्रांसफर कर सकेंगे। इस ऐप के लिए भारतीय स्टेट बैंक ने करीब 60 कंपनियों के साथ हाथ मिलाया है, जिनमें अमेजन, उबर, ओला, मिंत्रा, जबोंग, शॉपर्स स्टॉप, कॉक्स एंड किंग, थॉमस कुक, यात्रा, एयर बीएनबी, स्वीगी और बाईजुस शामिल हैं।

मिलेंगी ये सेवाएं
इस ऐप में आपको किताबें, कैब बुक करने की सुविधा, एंटरटेनमेंट, खाना-पीना, ट्रैवल और मेडिकल सेवाएं मिलेंगी। इसके अलावा फैशन, कैब एंड कार रेंटल, ऑटोमोबाइल, डील्स, इलेक्ट्रॉनिक, फूड्स एंड इंटरटेनमेंट, गिफ्टिंग, ग्रॉसरी, जनरल स्टोर्स, हेल्थएंड पर्सनल केयर, होम एंड फर्निशिंग, होस्पिटेलिटी एंड हॉलीडेज, ज्वैलर्स और कई अन्य सेवाओं का भी लाभ आप इस ऐप के जरिए उठा सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications