Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आपके लिए बड़ी खबर: 31 दिसंबर तक उठाएं SBI के इस खास ऑफर का फायदा

नई दिल्ली। अगर आप घर लेने का सोच रहे हैं और होम लोन के लिए सर्च कोशिश कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया आपके लिए खास स्कीम लेकर आई है। SBI ने खास ऑफर पेश किया है, लेकिन इस ऑफर्स का लाभ आप 31 दिसंबर तक की उठा सकेंगे। SBI ने हम लोन की ब्याज दर को कम कर दिया है। मतलब ये कि आप SBI से समान्य से 0.25 फीसदी तक कम ब्याज पर लोन ले सकते हैं।

 SBI का खास ऑफर

SBI का खास ऑफर


एसबीआई(SBI) ने होम लोन पर ब्याज दरें घटा दी है। नए ऑफर के तहत 31 दिसंबर 2019 तक होम लोन लेते हैं तो 1 जनवरी 2020 से आपको 0.25 फीसदी कम ब्याज देना होगा। एसबीआई ने होम लोन की ब्याज दर 8.15 फीसदी से शुरू है लेकिन अगर आप 31 दिसंबर तक होम लोन लेते हैं तो इस खास ऑफर के तहत आपको 7.90 फीसदी ब्याज दर पर होम लोन मिलेगा। इस दर पर लोन लेने के लिए आपको 31 दिसंबर 2019 से पहले अप्लाई करना होगा।

 ब्याज दर में कटौती, लेकिन..

ब्याज दर में कटौती, लेकिन..

SBI के होम लोन के लिए आपको फिलहाल 8.15 फीसदी की दर से ब्याज देना पड़ता है, लेकिन इस खास ऑफर के तहत अगर आप होम लोन अप्लाई करते हैं तो आपको 7.90 फीसदी सालाना की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन मिलेगा। लेकिन इसके लिए 31 दिसंबर 2019 तक या इससे पहले अप्लाई करना होगा। वहीं लोन की कम ब्याज दर 1 जनवरी 2020 से शुरू होगी। एसबीआई ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। अगर आप भी कम ब्याज दर पर लोन लेना चाहते हैं तो तुरंत इन-प्रिन्सिपल अप्रूवल के लिए YONOSBI ऐप से अप्लाई कर सकते हैं। बैंक के मुताबिक इस लोन पर प्रोसेसिंग फीस कम होगी और कोई हिडन चार्ज नहीं होगा। वहीं लोन के प्री-पेमेंट पर पेनल्टी भी नहीं लगेगी।

 जल्द बदलवा दें एटीएम कार्ड

जल्द बदलवा दें एटीएम कार्ड

एसबीआई ने अपने ग्राहकों को 31 दिसंबर तक पुराने एटीएम कार्ड बदलवाने की सलाह दी है। आरबीआई के निर्देश के तहत पुराने मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले एटीएम कार्ड 1 जनवरी 2020 से मान्य नहीं होंगे। ऐसे में बैंक ने अपने ग्राहकों से अपील की है कि अगर उनके पास भी पुराने कार्ड है तो बैंक ब्रांच जाकर उसे फौरन बदलवा लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+