SBI ने आज से बदले ATM से कैश निकालने के नियम, जानें कैसे घर बैठे खाते में मोबाइल नंबर करवाएं अपडेट

नई दिल्ली। SBI New Facility for ATM Cash Withdraw. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया( State Bank of India) ने आज ने एटीएम से कैश निकालने के नियमों में बदलाव किया है। अब से 10000 रुपए या उससे अधिक की निकासी पर अब आपको ओटीपी( OTP) अनिवार्य हो गया है। SBI ने अपने खाताधारकों के पैसों को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए नए नियम 18 सितंबर से लागू कर दिए हैं। नए नियम के मुताबिक अब SBI के एटीएम से 10 हजार या उससे अधिक की रकम निकालने पर आपको ओटीपी इंटर करना होगा। ये ओटीपी आपके रजसिट्र्ड मोबाइल नंबर पर बैंक की ओर से भेजा जाएगा। यानी बिना मोबाइल फोन के आप एटीएम से आप एटीएम से कैश नहीं पाएंगे। ऐसे में अगर आपका मोबाइल नंबर आपके बैंक खाते से अटैच नहीं है तो आपकी मुश्किल बढ़ सकती है। ऐसे में अगर आपने अब चक अपने मोबाइल फोन नंबर को अकाउंट से अचैट नहीं किया है तो आपकी मुश्किल बढ़ सकती है।

 SBI खाताधारकों के लिए जरूरी खबर

SBI खाताधारकों के लिए जरूरी खबर

18 सितंबर( 18 September) से एसबीआई ने एटीएम से कैश निकालने के तरीकों में बदलाव किया है। अब आपको 10 हजार या उससे अधिक की रकम निकासी पर ओटीपी देना होगा। ऐसे में खाताधारकों को अपना मोबाइल नबंर बैंक में अपडेट करवाना होगा। जिन्होंने अब तक अपना मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट में अपडेट नहीं है उन्हें मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। आपको उन तरीकों के बारे में बताते हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से अपने मोबाइल नंबर को अपने बैंक खाते से अपडेट करवा सकते हैं।

 कैसे ऑनलाइन तरीके से मोबाइल नंबर करवाएं लिंक

कैसे ऑनलाइन तरीके से मोबाइल नंबर करवाएं लिंक

एसबीआई के बैंक खाते से अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवाने के लिए आपको बैंक जाने के जरूरत नहीं है। आप घर बैठे-बैठे ऑनलाइन तरीके से अपना फोन नंबर खाते में अपडेट करवा सकते हैं। इसके लिए SBI की वेबसाइट पर जाकर आपको नेट बैंकिंग के जरिए लॉगइन करना होगा। www.onlinesbi.com पर लॉगइन कर Profile-Personal Details के बाद Change mobile Number के विकल्प पर क्लिक करें। इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद My Accounts का ऑप्शन चुनकर अपना बैंक खाता नंबर और मोबाइल नंबर भरने के बाद इसे सब्मिट करें। इसे सब्मिट करने के बाद आपको अपने मोबाइल नबंर को अंतिम दो अंक दिखने लगेंगे। इसका मतलब है कि आपका फोन नंबर आपके बैंक में अपडेट हो गया है।

 ATM के जरिए कर सकते हैं अपडेट

ATM के जरिए कर सकते हैं अपडेट

अगर आप नेट बैंकिंग का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो आप एटीएम के जरिए भी अपने बैंक खाते में अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवा सकते हैं। एटीएम में डेबिट कार्ड डिटेल के बाद क्लिक टू रजिस्टर्ड पर जाकर आप अपना मोबाइल नंबर अपने काते से अपडेट करवा सकते हैं। इसके लिए आपको ATM पर जाकर रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन को चुनना है। इसके बाद अपना ATM पिन डालकर आप स्क्रीन पर दिखाई देने वाले विकल्पों को चुनते हुए अपना मोहाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं।

 बैंक जाकर करवा सकते हैं फोन नंबर अपडेट

बैंक जाकर करवा सकते हैं फोन नंबर अपडेट

इन सबसे अलावा आप अपने बैंक के ब्रांच जाकर अपना मोबाइल नबंर अपने बैंक खाते से अचैट और अपडेट करवा सकते हैं। बैंक वेरिफिकेशन के बाद आपके नंबर को आपके खाते से अपडेट कर देगा। फोन नबंर अपडेट होते ही आपने फोन पर SMS प्राप्त होगा, जिसके बाद अपने मोबािल फोन पर अपने बैंक खाते से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+