अगर आपके पास है SBI का ATM तो मिलेगा 20 लाख का बीमा, वो भी बिल्कुल मुफ्त, जानिए कैसे होगा फायदा
नई दिल्ली। अगर आपका बैंक खाता देस के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया( SBI) में हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है, क्योंकि आपको बैंक के डेबिट कार्ड के साथ 20 लाख रुपए तक का बीमा मिलता है। हालांकि बहुत के लोगों को इसके बारे में जानकारी होती है और जानकारी के अभाव में लोग डेबिट कार्ड के साथ मिलने वाले इस लाभ का फायदा नहीं उठा पाते हैं। एसबीआई अपने खाताधारकों को डेबिट कार्ड के साथ 20 लाख तक का मुफ्त इंश्योरेंस देता है।

ATM के साथ मुफ्त इंश्योरेंस
देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया( SBI) अपने एटीएम( ATM) के साथ ग्राहकों को फ्री इंश्योरेंस देता है। यह इंश्योरेंस सभी एसबीआई अकाउंट होल्डर को मिलता है। बैंक अपने सभी खाताधारकों को डेबिट कार्ड देता है, जिसके साथ ये बीमा कवर मिलता है। हालांकि कार्ड की श्रेणियों के आधार पर बीमा कवर अलग-अलग होता है।

क्या है ATM इंश्योरेंस?
SBI खाताधारकों को उनके एटीएम पर 20 लाख रुपए तक मुफ्त इंश्योरेंस मिलता है। ये बीमा एक्सिडेंटल डेथ इंश्योरेंस होता है, जिसका फायदा एसबीआई के 40 करोड़ से ज्यादा खाताधारकों को मिलता है। बैंक का कोई भी खाताधारक इस बीमा के साथ एक्सिडेंट डेथ होने पर इसको क्लेम कर सकता है। बैंक अपने खाताधारकों को रोड एक्सिडेंट की स्थिति 10 लाख और हवाई दुर्घटना की स्थिति में 20 लाख तक का डेथ इंश्योरेंस देती है।

कार्ड की श्रेणी पर निर्भर करता है इंश्योरेंस की रकम
- ये इंश्य़ोरेंस किसे कितने का मिलेगा ये आपके डेबिट कार्ड की कैटेगरी पर निर्भर करता है। वहीं आपका कार्ड कम से कम 90 दिन पहले एक्टिव होना चाहिए। डेबिट कार्ड की कैटेगरी के आधार पर बीमा का रकम अलग-अलग होती है, जैसे:
- SBI Gold कार्ड के साथ रोड एक्सिडेंट में 2 लाख और एयर एक्सिडेंट में 4 लाख का बीमा मिलता है।
- SBI Platinum कार्ड के साथ सड़क हादसे की स्थिति में 5 लाख और एयर एक्सीडेंट की स्थिति में 10 लाख का इंश्योरेंस मिलता है।
- SBI Pride कार्ड पर 2 लाख और एयर हादसे का शिकार होने पर 4 लाख का इंश्योरेंस मिलता है।
- SBI Premium होने पर रोड एक्सीडेंट पर 5 लाख और एयर हादसे का शिकार होने पर 10 लाख का इंश्योरेंस मिलता है।
- SBI Visa कार्ड Signature या MasterCard के साथ सड़क हादसे में कार्ड धारक की मौत होने पर 10 लाख और हवाई दुर्घटना में मौत होने पर 20 लाख का कवर मिलता है।

कैसे कर सकते हैं क्लेम
बैंक खाताधारक की अगर किसी हादसे में मौत हो जाती है तो कार्ड धारक के परिजन को 2 से 5 महीने के भीतर बैंक में जाकर बीमा क्लेम करना होगा। मुआवजे का एप्लीकेशन देने के बाद उन्हें कार्ड धारक के इलाज का सबूत और पुलिस में दुर्घटना की शिकायत दर्ज करवाने की कॉपी देनी होगी। वहीं मृत्यु की स्थिति में आश्रित का प्रमाण पत्र, FIR की कॉपी और मृत्यु प्रमाण पत्र देना होगा। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद बैंक बीमा की रकम कार्ड धारक या कार्ड धारक के आश्रित को दे देगी।












Click it and Unblock the Notifications