SBI 400 Days FD Scheme: स्टेट बैंक की अमृत कलश योजना की बढ़ी अवधि, मिलेगा 7.60% ब्याज
SBI 400 Days FD Scheme: स्टेट बैंक की अमृत कलश एफडी स्कीम की अवधि को आगे बढ़ा दिया है। इस योजना में ग्राहकों को महज 400 दिन के भीतर 7 फीसदी से अधिक की ब्याज एफडी पर मिलेगी।

SBI Amrit Kalash Scheme: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर के बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट की अमृत कलश योजना की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। इससे पहले इस योजना के तहत 14 फरवरी 2023 तक निवेश किया जा सकता था, बाद में इसे 31 मार्च 2023 तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया था, लेकिन अब इसकी अंतिम तारीख 30 जून 2023 तक कर दी गई है।
7.60 फीसदी तक ब्याज
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी गई है। इसमे कहा गया है कि 400 दिन (SBI 400 days FD scheme) की फिक्स्ड निवेश योजना अमृत कलश की अंतिम तारीख को बढ़ा दिया गया है। इसपर ग्राहकों को 7.10 फीसदी तक की ब्याज मिलेगी। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को इसपर 7.60 फीसदी तक ब्याज मिलेगी। यह योजना 30 जून 2023 तक ही वैद्य होगी।
400 दिन की एफडी स्कीम
एसबीआई की अमृत कलश एफडी योजना की बात करें तो यह 400 दिन की अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट योजना है। इसपर ग्राहकों को 7.10 फीसदी की ब्याज मिलेगी। जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 7.60 फीसदी की ब्याज मिलेगी। इस योजना में वरिष्ठ नागरिक, स्टाफ, स्टाफ पेंशनर भी आवेदन कर सकते हैं।
आसानी से करें आवेदन
अमृत कलश योजना बैंक की ब्रांच, आईएनबी, योनो पर उपलब्ध हैं, यहां पर आवेदन किया जा सकता है। अगर आपको इस योजना के बीच में ही पैसा निकालने की जरूरत है तो भी कुछ राशि निकालने की अनुमति होगी। साथ ही इस योजना के तहत निवेशक इसपर लोन भी ले सकते हैं।
नियमित अंतराल पर मिलती रहेगी ब्याज
स्टेट बैंक का कहना है कि इस योजना के तहत निवेश करने वालों को ब्याज हर महीने या तिमाही या छमाही दी जाएगी। साथ ही डिपॉजिट की अवधि पूरी होने पर उन्हें पूरी ब्याज की राशि दी जाएगी। गौर करने वाली बात है कि जिस तरह से रिजर्व बैंक ने इस बार ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी नहीं की है उसके बाद कई बैंक आकर्षक ब्याज दर ग्राहकों को दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications