SBI की चेतावनी, 42 करोड़ बैंक खातों पर साइबर अटैक का खतरा, गलती से भी इस Email पर न करें क्लिक

नई दिल्ली। कोरोना वायरस और सीमा पर पड़ोसी देश चीन के साथ विवाद के बाद भारत पर साइबर अटैक का खतरा मंडराने लगा है। हाल ही में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिंगेशन (CBI) ने अलर्ट जारी कर देश में साइबर अटैक के खतरे की संभावना जताई है। CBI के बाद अआब देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने अपने खाताधारकों को अलर्ट किया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने 42 करोड़ खाताधारकों को साइबर हमले से आगाह करते हुए चेतावनी जारी की है।

Recommended Video

    SBI Alert: CBI के बाद SBI ने ग्राहकों को किया अलर्ट, गलती से भी न खोलें ये मेल | वनइंडिया हिंदी
    SBI ने खाताधारकों को किया अलर्ट

    SBI ने खाताधारकों को किया अलर्ट

    SBI ने संभावित साइबर अटैक के खतरे को देखते हुए अपने खाताधारकों को अलर्ट किया है। बैंक ने ट्वीट कर अपने खाताधारकों को संभावित साइबर हमलों को लेकर चेतावनी देते हुए उन्हें फिशिंग से बचने की सलाह दी है। बैंक ने रविवार को ट्वीट कर अपने कस्टमर्स को अलर्ट किया है। बैंक ने ट्वीट कहा कुछ बड़े शहरों में संभावित साइबर हमलों की आशंका जताते हुए खाताधारकों को फिशिंग ईमेल पर क्लिक न करने की सलाह दी है।

     गलती से भी इस ईमेल को न खोले

    गलती से भी इस ईमेल को न खोले

    SBI ने खाताधारकों से अपील की है कि वो फर्जी ईमेल से बचकर रहे। संदिग्ध ईमेल आईडी से आए ईमेल पर क्लिक न करें। बैंक द्वारा किए गए ट्वीट में कहा गया है कि COVID-19 के नाम पर फेक ईमेल आईडी से लोगों को ईमेल भेजे जा रहे हैं। फ्री कोविड टेस्ट सबजेक्ट लाइन से ये फर्जी ई-मेल भेजे जा रहे हैं, जिसके जरिए लोगों की व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी चोरी की जा रही है। हैकर्स इस इमेल के जरिए खाताधारकों के बैंक खाते की जानकारी चुरा सकते हैं।

     कोरोना की आड़ में बैंक खाते में सेंध मारने की तैयारी

    कोरोना की आड़ में बैंक खाते में सेंध मारने की तैयारी

    SBI ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ऐसा संज्ञान में आया है कि भारत के प्रमुख शहरों में एक साइबर अटैक होने वाला है। बैंक ने लिखा है कि CERT-In के जरिए संज्ञान में आया है कि साइबर अपराध करने वाले लोग 21 जून से फिशिंग अटैक की शुरुआत करने वाले हैं। बैंक ने खाताधारकों को कहा है कि वो [email protected] से आने वाले ईमेल को गलती से भी क्लिक न करें। हैकर्स इस ईमेल आईडी से सब्जेट लाइन फ्री COVID-19 टेस्ट के साथ लोगों को इमेल भेज रहे हैं। ऐसे संदिग्ध ईमेल पर गलती से भी क्लिक न करें। इस ईमेल के जरिए हैकर्स आपके खाते की निजी जानकारी को चुरा सकते हैं।

     साइबर अपराधियों के पास 20 लाख लोगों की ईमेल आईडी

    साइबर अपराधियों के पास 20 लाख लोगों की ईमेल आईडी

    SBI ने अपनी ट्वीट में लिखा है कि इन हैकर्स के पास 20 लाख लोगों की ईमेल आईडी है। ये लोग इन आईडी के जरिए फ्री कोविड टेस्ट का ईमेल भेजकर लोगों को झांसे में फंसा सकते हैं। ईमेल के जरिए हैकर्स दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई और अहमदाबाद के लोगों से निजी जानकारी मांगकर उनके बैंक खाते में सेंधमारी कर सकते हैं। बैंक ने लोगों को ऐसे फिशिंग से बचने की सलाह दी है और ऐसे ईमेल और मैसेज पर क्लिक करने से बचने की अपील की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+