Saving Tips: यहां रखें अपनी सैलरी, देखते ही देखते बढ़ जाएंगे पैसे
नई दिल्ली। अगर आप भी एक नौकरीपेशा हैं तो आपके लिए आज हम एक खास सेविंग टिप्स लेकर आए हैं। अक्सर यह देखा गया है कि लोग अपनी सैलरी से थोड़े-थोड़े पैसे बचाते रहते हैं, लेकिन उन पैसों को अपने सैलरी अकाउंट में ही रखे रहते हैं। आप इन पैसों को एक दूसरी जगह रख कर अधिक ब्याज कमा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे होगी कमाई।

लिक्विड फंड है सही ठिकाना
अगर आप भी अपनी सैलरी का कुछ हिस्सा बचाकर अपने सैलरी अकाउंट में रखते हैं तो अपनी इस आदत को बदलिए और ऐसे फायदा कमाइये। सैलरी अकाउंट में बचाए जाने वाले पैसों को आप लिक्विड फंड में भी रख सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि लिक्विड फंड में आपको अधिक ब्याज मिलेगा। सामान्य तौर पर सैलरी अकाउंट या सामान्य बचत खाते में 3.5-4 फीसदी तक ब्याज मिलता है, लेकिन अगर आप इन पैसों को लिक्विड फंड में रखते हैं तो वहां पर आपको 6-8 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है। पिछले कुछ सालों में तो लिक्विड फंड ने 9 फीसदी तक का रिटर्न दिया है।

पैसे निकालने में नहीं होगी दिक्कत
लिक्विड फंड की सबसे अच्छी बात यही है कि आपको इसमें से पैसे निकालने में कोई दिक्कत नहीं होगी। लिक्विड फंड से पैसे इसमें जमा करने के अगले दिन भी निकाले जा सकते हैं। हालांकि, लिक्विड फंड में जमा पैसों की मैच्योरिटी 91 दिनों में होती है। लॉक इन पीरियड ना होना ही लिक्विड फंड को खास बनाता है।

क्या है लिक्विड फंड?
लिक्विड फंड म्यूचुअल फंड का ही एक प्रकार है। इसमें लगाए गए पैसों को पैसा गवर्नमेंट सिक्योरिटीज, सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट, ट्रेजरी बिल्स, कॉमर्शियल पेपर्स और दूसरे डेट इंस्टूमेंट्स में निवेश किया जाता है। यह पैसा सरकारी विकल्पों को लगाया जाता है इसलिए इसमें पैसों का नुकसान होने की आशंका काफी कम होती है।












Click it and Unblock the Notifications