Post Office NSC: भूल जाएंगे बैंक FD, पोस्ट ऑफिस की यह योजना दे रही बंपर मुनाफा
Post Office NSC: पोस्ट ऑफिस में ब्याज दरों को बढ़ा दिया गया है। पोस्ट ऑफिस की एनएससी में निवेश करके अब बंपर कमाई की जा सकती है।

Post Office NSC: पोस्ट ऑफिस में नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट में निवेश करके आप बिना किसी जोखिम के गारंटीड मुनाफा कमा सकते हैं। NSC में निवेश करके बिना किसी जोखिम के अपने पैसों पर आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
अहम बात है कि 1 अप्रैल से पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट यानि एनएससी पर सरकार ने ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। सरकारी योजनाओं में एनसएसी पर सबसे ज्यादा ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की गई है।
7.7 फीसदी ब्याज
ऐसे में आप बहुत कम समय में इस योजना में निवेश करके अच्छी कमाई कर सकते हैं। नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट में निवेश करने पहले पहले इसमे 7 फीसदी की ब्याज मिलती थी, लेकिन अब इस स्कीम में ब्याज दर को 7.7 फीसदी कर दिया गया है। यह ब्याज दर 1 अप्रैल 2023 से लेकर 30 जून 2024 तक लागू रहेगी।
1000 रुपए से भी खुलवा सकते हैं खाता
पोस्ट ऑफिस में इस स्कीम में आप सिंगल या फिर ज्वाइंट खाता खुलवा सकते हैं। वहीं 10 साल से अधिक उम्र के बच्चों का भी इस योजना के तहत खाता खुल सकता है। यह खाता अभिभावक के गारंटी पर खुलवाया जा सकता है। पोस्ट ऑफिस में आप अपना खाता चेक या फिर कैश के जरिए भी खुलवा सकते हैं।
हर साल पर चक्रवृद्धि ब्याज का लाभ
इस योजना के तहत आप न्यूनतम 1000 रुपए की जमा राशि से भी खाता खुलवा सकते है। इस योजना में निवेश की अधिकतम कोई सीमा नहीं है, लिहाजा अपनी जरूरत के हिसाब से आप इसमे निवेश कर सकते हैं। इस योजना में निवेश करने पर आप किसी को भी अपना नॉमिनी बना सकते हैं। आप जितने चाहे उतने अकाउंट खोल सकते हैं। इस योजना में निवेश करने पर आपकी ब्याज हर वर्ष चक्रवृद्धि ब्याज की दर से बढ़ती है।
अवधि पूरी होने पर ही मिलेगा ब्याज
लेकिन यहां अहम बात ध्यान देने वाली बात है कि आबको ब्याज का लाभ इस योजना के पूरा होने पर ही दिया जाएगा। अगर आप पांच साल से पहले इस योजना से अपना पैसा निकालते हैं तो इसमे आपको कोई लाभ नहीं मिलेगा। यह योजना में निवेश करके आप अपनी कर में छूट पा सकते हैं। आपको 80 सी के तहत छूट मिलेगी। इस योजना में निवेश करने के बाद आपको 5 साल तक इसे चलाना होता है।
टैक्स में छूट
एनससी पर पोस्ट ऑफिस आपको किसी भी तरह का लोन नहीं मिलता है। हालांकि आप इसे बैंक में गिरवी रखकर आप लोन हासिल कर सकते हैं। इस योजना में निवेश करके आप 80 सी के तहत 1.5 लाख रुपए तक की छूट हासिल कर सकते हैं। अहम बात यह है कि इस एनएससी की अवधि पूरा होने के बाद इसपर हुए मुनाफे पर आपको टीडीएस नहीं देना होता है।
कितना मुनाफा?
उदाहरण के तौर पर अगर आप एक लाख रुपए का निवेश किया है तो इसपर आपको 7.7 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। यानि पांच साल के बाद आपको इसपर 44903 रुपए ब्याज के साथ कुल 144903 रुपए मिलेंगे। वहीं अगर आपने 2 लाख रुपए का निवेश किया है तो आपको 7.7 फीसदी ब्याज की दर से कुल 289807 रुपए मिलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications